फिलहाल जेल में ही रहेगी पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनका पुत्र समर्थ, 14 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

भोपाल। विशेष न्यायालय ने पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह की न्यायिक रिमांड 14 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार, 30 जून को दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की मांग पर अदालत ने गिरिबाला सिंह और त्विषा के पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई है।

3 जुलाई को सुनवाई

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में एक याचिका प्रस्तुत कर दोनों के आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) लेने तथा समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी है। इस याचिका पर अदालत ने 3 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है। वहीं, मामले की अगली नियमित सुनवाई 14 जुलाई को होगी। सीबीआई मामले की जांच से जुड़े डिजिटल, तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

चर्चित है मामला

ज्ञात हो कि भोपाल स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा की मौत हो गई थी। उसका शव घर की उॅपरी मंजिल पर रस्सी से लटकता हुआ पाया गया था, यह मामला इस लिए चर्चित रहा कि त्विशा न सिर्फ एक मॉडल थी बल्कि उनकी सास रिटायर्ड जज है। मायके वालों ने मां-बेटे को त्विशा की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाए है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *