टीकमगढ़। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को टीकमगढ़ में पोहा-जलेबी का ठेला लगाकर फुटपाथ व्यापारियों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आई। उन्होने कहा कि फुटपाथ व्यापारियों के साथ प्रशासन की यह तानाशाही पूर्वक कार्रवाई है। वे इसका पुरजोर विरोध करेगी। दरअसल टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को की गई थी। इसकी जानकारी लगने पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुद फुटपाथ व्यापारियों के समर्थन में खड़ी रही।
प्रशासन पहले करे व्यवस्था
उमा भारती ने विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों से कहा है कि वे अपना फुटपाथ कारोबार करें, उन्होने कहा कि फुटपाथ व्यपारियों के पुर्नवास की व्यवस्था प्रशासन को पहले करनी चाहिए थी। उन्होने प्रशासन की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है।
हटाई गई थी 25 दुकानें
दरअसल प्रशासन ने अभियान चलाकर 25 अवैध दुकानों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के आधार पर उठाया गया था। प्रशासन का तर्क रहा कि सड़क पर कब्जा होने से सड़क सकरी हो गई थी। जिससे न सिर्फ आवागमन अवरूद्ध हो रहा है बल्कि एम्बुलेंस और मरीजों को आने जाने में समस्या हो रही है।
