कांग्रेस नेता के घर में फायरिंग, एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

छत्तीसगढ़। राज्य के कांग्रेस नेता के घर में अज्ञात हमलाबरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनके एक बेटे को मौत की नींद सुला दिए, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जांजगीर-चांपा जिले से सामने आई हैं। जानकारी के तहत हमलावरों ने सम्मेलाल कश्यप के दोनों बेटों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सीने में दो गोलियां लगी थीं। वहीं उसका छोटा भाई 16 वर्षीय आशुतोष घायल हो गया।

3 की संख्या में थें हमलाबर

जांजगीर-चांपा के पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत तीन नकाबपोश हमलावर बाइक पर आए और सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस गए। हमलाबरों ने गोलियां चलाई जिससे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है, और पूरे इलाके में जांच चौकियां बनाई गई हैं। आस-पास के जिलों और स्थानीय पुलिस थानों को भी सतर्क कर दिया गया है। फोरेंसिक और साइबर टीमों को भी जांच में शामिल किया गया है, और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सीमेंट और रेत का करते है कारोबार

जानकारी के तहत सम्मेलाल कश्यप कांग्रेस के नेता है और उनका सीमेंट और रेत का कारोबार है। बताते है कि हमलावर भागने से पहले कमरों को बाहर से बंद कर गए थे। हमले का मकसद क्या है अभी साफ नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है कि यह हमला राजनैतिक द्वेष या फिर बिजनेश कारोबार या इसके पीछे का कोई आ

कमरों को बाहर से बंद कर भागे हमलावर

उन्होंने बताया कि हमलावर भागने से पहले कमरों को बाहर से बंद कर गए थे। आशुतोष ने बताया कि बाद में मैंने अपने चचेरे भाइयों को बुलाया, जो आए और दरवाजा खोला। उन्होंने लूटपाट को इस हमले का मकसद होने पर संदेह जताया और कहा कि हमलावरों ने केवल थोड़ी सी ही नकदी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *