मेथी दाना और अलसी के फायदे, Fenugreek के सेवन से पहले जानें ये सावधानियां

मेथी दाना और अलसी के फायदे, Fenugreek के सेवन से पहले जानें ये सावधानियां

Fenugreek and Flaxseeds benefits: हाल ही में न्यूट्रिशन विशेषज्ञों ने मेथी दाना और अलसी के नियमित सेवन को लेकर एक जरूरी जानकारी सोशल मीडिया पर बताइ हैं। खास तौर पर मेथी दाना को लेकर यह बताया गया है कि अगर हम मेथी दाना का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल हमारा सही हो सकता है। हालांकि सही मात्रा और तरीका नहीं अपने पर इसके दुष्प्रभाव भी मिल सकते हैं।

Fenugreek, ब्लड शुगर नियंत्रण में कितनी मददगार?

मेथी दाना में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद मिलता है। डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार यह टाइप टू डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है कुछ अध्ययनों में या पता चला है कि मेथी दाना खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में भी उपयोगी होता है। हालांकि इसे किसी बीमारी का इलाज मानना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़े : अगर आप भी लेते हैं स्ट्रेस, तो डॉक्टर ने बताया Stress Warning को बड़ा खतरा

मेथी दाना लेने का सही तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट्स की जानकारी के अनुसार रोजाना आधा से एक चम्मच मेथी दाना खाना पर्याप्त होता है। इस रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट अगर खा लिया जाए तो इसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लगातार कहीं अब तो तक इसका सीमित मात्रा में सेवन करना भी फायदेमंद होता है लेकिन जो लोग शुगर या ब्लड शुगर की दवा ले रहे हैं उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह लेकर इसे खाना चाहिए।

अलसी, दिल और पाचन के लिए लाभकारी

ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत अलसी का बीज माना जाता है। डॉक्टर के अनुसार हार्ट संबंधित सेहत को सुधारने के लिए, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में अलसी के बीच सहायक होते हैं। नियमित संतुलित मात्रा में अगर अलसी के बीज को खाया जाए तो वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

अलसी के सेवन में क्या रखें ध्यान

अगर आप अलसी का सेवन करने वाले हैं तो अलसी को सबूत खाने के बजाय पीसकर खाना ज्यादा फायदेमंद कहा जाता है। क्योंकि शरीर इसे बेहतर तरीके से पचा पाता है प्रतिदिन एक चम्मच से ज्यादा मात्रा लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इसका अधिक सेवन से गैस या दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े : Chemical Vegetables

विशेषज्ञों की स्पष्ट चेतावनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेथी दाना और आलसी पोषण से भरपूर होता है लेकिन इन्हें चमत्कारी उपाय समझकर खाना सही नहीं होता है। संतुलित आहार और नियमित जीवन शैली के साथ इसका सेवन करना ही लाभकारी माना जाता है कुल मिलाकर Fenugreek यानी मेथी और आलसी दोनों को सीमित मात्रा में ही और सही तरीके से ही खाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *