व्हाट्सएप स्टेटस में महिला टीर्चर ने लगाया बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र, मचा हडकम्प

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। जहा एक महिला टीर्चर ने अपने व्हाट्सएप पर अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र स्टेटस में लगा दिया। प्रश्न पत्र लीक होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। यह मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से सामने आया है। यहां 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होते ही महिला टीर्चर की वजह से लीक हो गया।

परीक्षा शुरू होते ही लगाया स्टेटस

जानकारी के तहत बुरहानपुर जिले की तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रही एक महिला शिक्षिका ने परीक्षा शुरू होते ही अंग्रेजी विषय के पेपर की फोटो खींचकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। सुबह 9.35 बजे प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की तस्वीर देखी गई। जानकारी लगते ही कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और महिला टीर्चर से जानकारी लिए है।

निलंबित की गई टीर्चर

बुरहानपुर के जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षिका की लापरवाही और नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए राजकुमारी सोनी को तत्काल निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष को भी पद से हटा दिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। शिक्षिका राजकुमारी सोनी को पूछताछ के लिए पुलिस टीम थाने ले गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने फोटो किस व्यक्ति को भेजी थी और नकल कराने की इस योजना में कौन-कौन शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *