Farah Khan Wedding Viral Video: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान की शादी का एक पुराना वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है इस वीडियो में 2004 में मुंबई में हुए फराह खान के विवाह समारोह की कुछ क्लिप्स है जिसमें शाहरुख खान को खास रश्मों को निभाते हुए दिखाया जा रहा है। जिसको देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं कि फराह खान की भाई की भूमिका शाहरुख खान निभा रहे हैं।

Farah Khan Wedding में SRK ने क्या किया है?
फराह खान के इस वायरल वीडियो में उनकी और फिल्म मेकर शिरीष कुंदर की शादी की रस्में दिखाई गई है। इस वीडियो में शाहरुख खान को शादी के दौरान पारंपरिक हिंदू रश्मों को निभाते हुए देखा गया है। यह दृश्य ऑडियंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि सेलिब्रिटी के जिंदगी के पल कम ही देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़े: Ramayana Teaser पर उठे सवाल, 2 मिनट 38 सेकेंड के टीजर में दिखी गलतियां?
सबसे ज्यादा SRK की भूमिका बनी चर्चा में
फराह खान के इस वायरल वीडियो में सबसे प्रमुख बात शाहरुख खान की भूमिका को बताया जा रहा है। फराह खान की शादी में शाहरुख खान परिवार की एक सदस्य यानी फराह खान के भाई की भूमिका निभाते नजर आ रहा है और वह कन्यादान जैसी कुछ रस्में करते हैं।
जाने फराह खान के Interfaith Wedding का पहलू
Farah Khan और Shirish Kunder की शादी उसे समय चर्चा में थी क्योंकि इसमें दो अलग-अलग परंपराओं का पालन किया गया था। फराह खान और शिरीष की शादी में मुस्लिम तरीके से निकाह और हिंदू तरीके से रीति रिवाज शामिल थे इसलिए उनकी शादी का वीडियो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
क्या है सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सभी यूजर सपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं कई लोग इसे बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्तो की मिसाल दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो को एक दुर्लभ फुटेज माना जा सकता है।
ये भी पढ़े: Adivi Sesh ने Dacoit प्रमोशन में Dhurandhar 2 पर दिया बयान..
पुरानी यादों का डिजिटल दौर में पुनरुत्थान हुआ
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुराने वीडियो और फोटोस का वायरल होना अब एक नया ट्रेंड है फराह खान का यह वीडियो उसे समय का हिस्सा है जिसमें पुराने पलों को नए संदर्भ में देखा जा रहा है।
