Actress Deepika Padukone :मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण कि वो बेटी जिसने पापा की तरह राष्ट्रीय स्तर पर बैंडमिंटन तो खेला है लेकिन जब करियर की बारी आई तो उन्होंने मॉडलिंग को चुना ऐड्स किये और बैकग्राउंड डांसर भी बनीं ,और फिर फिल्मों में दस्तक दे दी जो इतनी दमदार थी कि उनका नाम शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हो गया। वो तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं और उनकी मुस्कुराहट सबका दिल जीत लेती है ,जी हाँ ये हैं दीपिका पादुकोण।
प्यार के क़िस्से से शादी तक :-
दीपिका यूँ ही नहीं सबकी चहीती हैं बल्कि उनका बिंदास अंदाज़ और उस पर भोली सी मुस्कुराहट उनके प्रसंशकों की संख्या और बढ़ाती जा रही है , इस अंदाज़ में उनके प्यार के क़िस्से पर खुलकर बात करना भी शामिल है। यंगस्टर्स तो न केवल उनके ये क़िस्से संजीदगी से सुनते है बल्कि कई दफा तो उनके आँसू पोछने के लिए भी तैयार दिखे ,ऐसा ही आलम था जब साल 2008 की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ की शूटिंग के दौरान, दीपिका ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ डेट करना शुरू किया था ,दीपिका ने तो अपने प्यार का इज़हार दुनिया के सामने इतना खुलकर किया था कि उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे रणबीर कपूर के नाम के पहले अक्षर के तौर पर ‘R’ का टैटू बनवा लिया था लेकिन महज़ एक साल में ही ये जोड़ी टूट गई और दीपिका ने सबके सामने कहा – रणबीर ने मेरे साथ बेवफाई की है बस फिर क्या था दीपिका के फैन रणबीर को ब्लेम करने लगे और रणबीर सवालों का जवाब देते-देते थक गए आखिरकार दोनों ने सुलह कर ली और फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम भी किया।
दीपिका के फैंस ने हर हाल में उनका सपोर्ट किया और उन्हें टूटने नहीं दिया फिर दीपिका ने साल 2017 में, रणवीर सिंह के साथ अपनी नज़दीकियों और दोबारा प्यार में पड़ने की ख़ुश-ख़बरी दी और बताया कि रणवीर सिंह ने उन्हें उस वक़्त सहारा दिया जब वो बिलकुल टूट चुकी थीं ,2012 में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी।
ये बात सुनकर दीपिका के फैंस बहोत खुश हुए और रणवीर सिंह के नाम पर रज़ामंदी की मुहर लग गई। 2018 में दोनों ने इटली लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू रीति-रिवाजों से और सिख रीत से आनंद कारज समारोह के रूप में शादी कर ली। 8 सितंबर 2024 को उनकी बेटी हुई और बड़े ही प्यार से उन्होंने सबकी प्रार्थनाओं का फल बताते हुए उसे क्यूट सा नाम दिया ‘दुआ’।
ये मक़ाम कैसे हासिल किया :-
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरूआत ब्लाकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी ,जिसमें उनके हीरो थे सुपरस्टार शाहरूख खान तो फिल्म को कमाल तो करना ही था। इस फिल्म में कई फिल्मीं सितारों ने ,’दीवानगी – दीवानगी ‘ गाने के ज़रिये अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई और फिल्म विदेशों में भी काफी पसंद की गई तो दूसरी तरफ दीपिका ने अपनी पहली फिल्म में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीत लिया।
‘ओम शांति ओम’ फिल्म से शुरू हुआ दीपिका का फ़िल्मी सफर इतना भी आसान नहीं रहा कई फिल्में नहीं भी चलीं लेकिन वो सबकी चहीती कलाकार बनीं रहीं , फिल्म ‘कॉकटेल’ उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और जिसके लिए उन्होंने खूब प्यार और तारीफें बटोरीं , कुछ और सुपर हिट फिल्मों की बात करें तो – ‘ये जवानी है दिवानी’ के अलावा दीपिका ने हमें , ‘लव आज कल ‘,’ रेस 2′, ‘चेन्न्ई एक्सप्रेस’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में दी हैं।
पुरस्कारों की बात करें तो :- Deepika Padukone Awards
दीपिका ने फिल्म फेयर पुरस्कारों में 2016 में, फिल्म- पिकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता ,2008 में उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला फिल्म- ओम शांति ओम के लिए और 2014,में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं , फिल्म- गोलियों की रासलीला रामलीला में, इसके अलावा कई बार वो आइफा अवॉर्ड भी जीत चुकीं हैं।
2024 में वो फाइटर (Fighter) और कल्कि 2898 एडी में अपने दमदार अभिनय के साथ नज़र आईं थीं ,अभी भी दीपिका कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जिनमें अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो ‘महावतार’, ‘किंग’,’पठान 2′, ‘AA22xAA6’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 :देव’ जैसी फिल्मों में नज़र आ सकती हैं यानी आने वाले दिनों में हमें उनकी कई बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगीं।
