Facial Hair Removal Ubtan : आजकल बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं। चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग या वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, लेकिन इन उपायों से समय के साथ त्वचा धूल-धूसरित, खुरदरी और नाजुक हो सकती है।अगर आप भी दर्द, केमिकल और महंगे उपायों से बचकर प्राकृतिक तरीके से फेशियल हेयर से मुक्ति चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको एक ऐसे घरेलू उबटन का राज बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप न केवल अनचाहे बालों से निजात पाएंगी, बल्कि आपकी त्वचा भी कोमली, निखरी और खिली-खिली हो जाएगी।
उबटन की सामग्री | Facial Hair Removal Ubtan
– गेहूं का आटा – 2 चम्मच
– हल्दी पाउडर – एक चुटकी
– दूध – 1 चम्मच
– देसी घी – 1 चम्मच
उबटन बनाने और लगाने का तरीका
गेंहू के आटे में हल्दी पाउडर, दूध, घी को मिलाकर एक मुलायम आटा तैयार करें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 15 से 20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर नतीजे के लिए, इसे हर हफ्ते तीन बार जरूर आजमाएं।
गेहूं का आटा एक प्राकृतिक स्क्रबर है, जो त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और हल्के बालों को ढीला करता है। इससे फेशियल हेयर कम दिखाई देने लगते हैं और त्वचा टाइट और खिंची-खिंची महसूस होती है। हल्दी पाउडर में एंटी-बैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह बालों की ग्रोथ को धीमा करता है और त्वचा को नैचुरली निखारता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर बाल कम नजर आने लगते हैं। देसी घी त्वचा को भीतर से मॉइस्चराइज करता है और सूखापन दूर करता है। रगड़ने से होने वाली जलन को भी शांत करता है। दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को साफ-सुथरा और कोमल बनाता है।
उबटन लगाने के फायदे | Benefits of Ubtan
- यह उबटन धीरे-धीरे चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम करता है।
- त्वचा को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करता है।
- मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की चमक बढ़ाता है।
- त्वचा को मुलायम और चिकनी बनाता है।
- हल्दी पिग्मेंटेशन और टैनिंग को घटाता है।
- दूध और देसी घी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं।
यह भी पढ़े : DIY Homemade Face Toners : घर पर मौजूद चीजों से बनाएं महंगा फेस टोनर, पाएं चेहरे पर ग्लो
