बैरागढ़। एमपी की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ रोड पर शुक्रवार तड़के एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे दुकान में रखे पटाखे जलने से दुकान के अंदर से जोरदार धमाके होते रहें। पटाखा दुकान में लगी आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 70 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें देगी गई है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में वह पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग और धमाकों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस और प्रशासन के लोग पहुचे। जल रही दुकान से आग को बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग की सूचना पर फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। पटाखों से लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच फायर ब्रिगेड कर्मियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हो सकती थी बड़ी घटना
शहर की व्यस्त क्षेत्र में संचालित दुकान में लगी आग की घटना अलसुबह की है और समय रहते आग को बुझा लिया गया। आग दिन में लगती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था, क्योकि दिनभर यहां भारी ट्रैफिक रहता है और सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय लोगो की आवाजाही बेहद कंम थी और समय रहते आग को कंट्रोल कर लिया गया। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।




