सतना : लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी की SGMH रीवा में मौत

Excise officer's wife dies after being shot by a licensed gun in Satna

विवरण: सतना शहर की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की 50 वर्षीय पत्नी दीपमाला सिंह की शुक्रवार रात रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम की है, जब घर में शस्त्र पूजा के बाद दीपमाला सिंह मंदिर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं, तभी अचानक गोली चल गई और वह सीधे उनके पेट में जा लगी।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया था और रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक बरामद हुई, जबकि किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे हुए कांच बिखरे मिले; हालांकि मौके पर पुलिस को खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला है। पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *