“Exam Stress को बाय-बाय, आसान तरीके से पाएं परीक्षा में मन की शांति”

Exam Stress को बाय-बाय, आसान तरीके से पाएं परीक्षा में मन की शांति"

परीक्षा का समय आते ही कई छात्रों में Exam Stress काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिससे घबराहट, नींद की कमी और ध्यान भटकना जैसी समस्याएं होने लगती है। मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ के अनुसार सही ब्रीदिंग तकनीक और पॉजिटिव माहौल को अपनाकर इस तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

Exam Stress के आम लक्षण पहचानना जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दबाव का असर केवल व्यक्ति के दिमाग पर ही नहीं पड़ता बल्कि शरीर पर भी पड़ता है। कई छात्रों को सिर दर्द, तेज धड़कन, पसीना आना, घबराहट या सांस लेने में परेशानी महसूस होती हैं वही मेंटल लेवल पर आत्मविश्वास कम होने लगता है और बार-बार नेगेटिव ख्याल आते हैं। इससे पढ़ाई में ध्यान न लगना आदि जैसे संकेत भी हो जाते हैं। समय रहते इन लक्षण को पहचान लेना जरूरी होता है ताकि व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब ना हो।

ये भी पढ़े : मिलावट का खतरा: असली Toor Dal पहचानने के आसान तरीके”

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मिल सकती है तुरंत राहत

मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ के अनुसार गहरी और नियंत्रित सांस लेने की तकनीक तनाव को कम करने में मददगार होती है। 4- 2- 6 यह एक प्रकार की तकनीक होती है जिस व्यक्ति का तनाव कम हो सकता है जैसी 4 सेकंड तक सांस लेना फिर 2 सेकंड रोकना और 6 सेकंड में छोड़ना आदि शामिल होता है। इसी तरह बॉक्स ब्रीदिंग में समान समय अंतराल पर सांस लेकर छोड़ना भी शामिल होता है नियमित इस तरीके से अगर आप अभ्यास करेंगे तो शरीर की धड़कन सामान्य हो जाएगी और आपका दिमाग शांत महसूस होगा।

पेट से सांस लेने की तकनीक क्यों कारगर

डायफ्रामेटिक या पेट से सांस लेने का प्रोसेस भी प्रभावित बताया जाता है इसमें सांस लेते समय पेट बाहर की ओर फैला है और छोड़ते समय अंदर की ओर जाता है। यह तकनीक हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाती है और तनाव की स्थिति में तुरंत स्थिरता ला देती है। डॉक्टर का मानना है की परीक्षा से पहले कुछ मिनट तक यह अभ्यास करने से घबराहट काम हो जाती है।

परिवार और दिनचर्या की भूमिका अहम

Exam Stress कम करने में केवल छात्र ही नहीं छात्र के पूरे परिवार की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों पर दबाव न बनाएं और बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहें। पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और कैफीन का सीमित सेवन करने से भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। हल्की वॉक आदि जैसी गतिविधि करने से भी आपका तनाव घट सकता है।

ये भी पढ़े : अगर आप भी लेते हैं स्ट्रेस, तो डॉक्टर ने बताया Stress Warning को बड़ा खतरा

कब लें विशेषज्ञ की सलाह

अगर आपको तनाव लंबे समय तक बना रहता है और नींद बिल्कुल नहीं आती है बार-बार घबराहट होती है तो यह सभी तनाव के लक्षण होते हैं और ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। समय पर सलाह लेने पर आपकी स्थिति को संभाला जा सकता है। परीक्षा हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा होता है लेकिन इसे लेकर ज्यादा चिंता करना जरूरी नहीं होता है सही तरीका, संतुलित दिनचर्या और सरल तकनीक के सहारे छात्र अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *