EPFO customer के लिए बड़ी खबर, व्हाट्सएप पर मिलेंगे PF के जरूरी अपडेट्स..

EPFO WhatsApp Channel: Here’s how to join and what updates you’ll get.

EPFO WhatsApp Channel: अगर आप ईपीएफओ के सदस्य या फिर पेंशनर है तो अब जरूरी अपडेट पाने के लिए आपको बार-बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इसकी ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल शुरू करने के बारे में जानकारी दे दी है।

ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप चैनल आखिर क्यों शुरू किया?

EPFO मैं 13 सितंबर 2026 को अपने ऑफिशियल एक अकाउंट के द्वारा व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की जानकारी लोगों के बीच शेयर की। इस संगठन ने अपने मेंबर से ऑफिशल चैनल को फॉलो करने की अपील करते हुए कहा कि यहां महत्वपूर्ण अपडेट और उपयोगी जानकारी मिल पाएगी। इसका फायदा खास तौर पर उन सदस्यों को हो सकता है जो ईपीएफओ से जुड़े जरूरी नियम घोषणा और योजनाओं का लाभ टाइम से पाना चाहते हैं। जनकारी के अनुसार व्हाट्सएप में चैनल पर ऐप से जुड़े जागरूकता और शैक्षणिक कंटेंट के लिंक भी शेयर किया जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Oracle layoffs ने किया भारत में छंटनी, कर्मचारियों को मिला सीमित पैकेज

ईपीएफओ का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल आप कैसे जॉइन करें?

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए आपको epfo की तरफ से शेयर किए जाने वाले ऑफिशियल व्हाट्सएप लिंक को खोलना होगा और फॉलो का विकल्प चुनना होगा। ईपीएफओ ऑर्गेनाइजेशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए QR कोड का ऑप्शन भी दिया है। मोबाइल पर लिंक खोलने के बाद या सीधे आपके व्हाट्सएप पर आपको ले जाएगा। इसमें ध्यान रखने वाली भी बात है कि व्हाट्सएप पर ईपीएफओ के नाम से काफ़ी फर्जी अकाउंट भी देखने को मिल सकते हैं इसलिए किसी भी अनजान नंबर या अनजान लिंक पर अपने पासवर्ड, ओटीपी या बैंक डिटेल्स नहीं शेयर करें।

क्या व्हाट्सऐप से आपका PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस चेक होगा?

इस सुविधा में सबसे जरूरी बात समझना जरूरी है की ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल की घोषणा अपने आप में पीएफ बैलेंस व्यक्तिगत खातों की जानकारी देने के साथ-साथ स्टेटस चेक करने जैसे सुविधा देने की पुष्टि नहीं कर रही है। ईपीएफओ की घोषणा चैनल को मुख्य रूप से अपडेट और उपयोगी जानकारी के माध्यम के तौर पर बताती हुई दिखाई दे रही है। आने वाले समय में व्हाट्सएप आधारित चैट बोतिया अन्य डिजिटल सेवाओं के जरिए व्यक्तिगत पीएफ संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्लानिंग भी देखने को मिलेगी लेकिन उन्हें मौजूदा चैनल की सुविधा नहीं समझना चाहिए।

ये भी पढ़े: सुबह 6 बजे ईमेल आई और चली गई नौकरी, Oracle का AI खर्च बना वजह!

आप फर्जी लिंक से रहें सावधान

EPFO से जुड़े किसी भी तरह के फर्जी लिंक से आपको सावधान रहने की जरूरत है जीएफ से जुड़ी जानकारी के नाम पर आने वाले अंजान मैसेज और लिंक से सावधान रहे किसी भी सेवा का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जांच ले कि वह ईपीएफओ का ऑफिशियल माध्यम है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *