रीवा के इंजीनियरिंग छात्रों ने कर दिया कमाल, अब पानी से जलेगी रसोई गैंस, पकेगा खाना

रीवा। रीवा में प्रतिभाओं की कंमी नही है, जरूरत है उन्हे पूरा मौका मिलने की। ऐसी प्रतिभाओं में सुमार रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कमाम का मॉडल प्रस्तुत किया है। वर्तमान समय में रसोई गैंस की समस्या से हर कोई परेशान है, तो रसोई गैंस की बढ़ती कीमतें भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पानी से रसोई गैंस की खोज कर डाली है। जिससे घर का खाना शानदार तरीके से पकाया जा सकता है।

टेकफेस्ट 2026 में सामने आया मॉडल

दरअसल रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में टेकफेस्ट 2026 का आयोजन किया गया है। जिसमें इलेक्ट्रिकल विभाग के छात्रों ने पानी से रसोई गैस बनाने का एक शानदार मॉडल प्रदर्शित किया है। यह मॉडल न सिर्फ अपनी खूबियों से भरा हुआ है बल्कि हर आदमी की जरूरतों को पूरा करने वाला है।

ऐसा है ’हाइड्रोजन मॉडल

टेकफेस्ट 2026 के आयोजन में छात्रों की एक टीम ने ’हाइड्रोजन गैस जेनरेशन प्लांट’ का प्रोटोटाइप मॉडल प्रस्तुत किया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें साधारण पानी एचटूओं के अणुओं को तोड़कर हाइड्रोजन गैस बनाई जाती है। इस गैस का उपयोग हम अपने घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।

समझे पूरा मॉडल

छात्रों के अनुसार यह मशीन पानी के अंदर बिजली प्रवाहित करती है। इस प्रक्रिया को ’इलेक्ट्रोलिसिस’ कहा जाता है। इससे पानी में मौजूद हाइड्रोजन अलग होकर गैस के रूप में बाहर निकलती है। हालांकि अभी यह एक छोटा मॉडल है, लेकिन छात्रों का मानना है कि सही रिसर्च और सरकारी मदद मिले तो इसे बड़े स्तर पर हर घर तक पहुँचाया जा सकता है।

इन छात्रों ने तैयार किया मॉडल

पानी से रसोई गैंस बनाने वाले इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में छात्र ओम गुप्ता के साथ ही मोहम्मद मोहसिन, उमेश सिंह, अर्पित पटेल, मुस्कान चुगानी, सागर सिंह, शिवम सिंह, आशीष द्विवेदी, सचिन रजक, तन्वी निगम, सुष्मिता पटेल और रोहित वर्मा जैसे मेधावी छात्रों की टीम शामिल रही और उन्हे कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरपी तिवारी एवं अधिष्ठता संदीप पांडे, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीआर कुमरे समेत अन्य विशेषज्ञ टीर्चरों का सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *