Emcure ने Poviztra की कीमत में 55% तक की भारी कटौती की

Emcure cuts the price of Poviztra by a massive 55%

भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी emcure ने अपने वेट लॉस ड्रग दवाई Poviztra की दामों में बहुत बड़ी कटौती की है अब यह दवा सभी मरीजों के लिए पहले से भी ज्यादा सस्ती हो गई है। इस कदम का मकसद मोटापे से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म करके अधिक से अधिक लोगों तक इसका इलाज पहुंचना है और मोटापे की थेरेपी को किफायती बनाना है। इसकी नई कीमतें 3 अप्रैल 2026 से प्रभावित होने वाली है और सभी पांच डोज पर लागू होती हैं।

Emcure cuts the price of Poviztra by a massive 55%

Poviztra की नई कीमतें और डोज़ संरचना के बारे में

Emcure कंपनी ने दवाई की कीमतों में औसतन 47% से 55% तक की कटौती की है अब इसकी नई मासिक कीमतें इस प्रकार हैं। 0.25 mg: ₹8,790 से ₹3,999, 0.5 mg: ₹11,200 से ₹4,999, 1.0 mg: ₹11,200 से ₹5,999, 1.7 mg: ₹13,000 से ₹7,999, 2.4 mg: ₹15,000 से ₹8,999 रुपए यह बदलाव होने से दबाव पहले से कहीं ज्यादा अधिक लोगों के लिए सस्ती हो गई है।

ये भी पढ़े: Ground-Level Solutions for Meaningful Autism Acceptance : नीली रोशनी से आगे निकलने के लिए ज़रूरी व जमीनी उपाय

Poviztra क्या है और इसका उपयोग क्या है?

यह एक प्रकार का semaglutide आधारित इंजेक्शन होता है जो मोटापे और वजन से संबंधित स्वास्थ्य संबंधित रिस्क को कम करने में मदद करता है। यह सप्ताह में एक बार उपयोग करने वाली दवा है और मरीजों को डॉक्टर की निगरानी में ही इसका सेवन करना चाहिए। यह दावा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनका बीएमआई हाई है डायबिटीज, हृदय संबंधित समस्याएं आदि होने का खतरा है।

Poviztra दवाई की कीमत घटाने का कारण

Emcure ने इस दवा की कीमत कम करने का मुख्य कारण अधिक मरीजों तक इस दवाई की पहुंच को बढ़ाना है और भारत में बढ़ते मोटापे के बोझ को कम करना है। इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में GLP 1 ड्रग्स की प्रतिस्पर्धा भी इस कदम के पीछे का एक कारण होने वाली है। सस्ती कीमत में यह दवा जनसाधारण के लिए भी किफायती रहेगी जिस कारण अधिक से अधिक लोग इसे खरीदेंगे और थेरेपी का असर अधिक लोगों पर पहुंचेगी।

क्या है इसका संभावित प्रभाव और मरीजों के लिए लाभ

इसकी नई कीमतों से पेशेंट को सस्ती और भरोसेमंद वेट लॉस की दवा तो मिल जाएगी और इसके चलते मोटापे से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी मदद मिलेगी। हालांकि डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका उपयोग करना जरूरी है क्योंकि दवा का अनुचित उपयोग व्यक्ति के लिए हेल्थ से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

ये भी पढ़े: राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा, Autistic व्यक्तियों को सिर्फ सहन न करें.. सशक्त बनाएं

बाजार और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या है बदलाव

Poviztra की कीमतों में यह कटौती भारतीय फार्मास्यूटिकल बाजार में semaglutide दवायों के कंपटीशन को बढ़ाएगी। इससे अन्य कंपनियों को भी अपने वजन प्रबंधन की दवाइयां की कीमतों में बदलाव करने को मजबूर किया जा सकता है। कंपनी के द्वारा उठाए जाने वाला यह कदम मरीजों के लिए राहत वाला कम है हालांकि किसी भी दवाई का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *