असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान

Assembly Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव असम (Assam), केरल (Kerala), पुडुचेरी (Puducherry), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने बताया कि इन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल करीब 17.4 करोड़ मतदाता हैं और 824 सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। सभी चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

असम विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव 2026 (Assam Assembly Election 2026) के लिए मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल को कराया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। मतदान के बाद मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

केरल विधानसभा चुनाव 2026: सिंगल फेज में मतदान

केरल विधानसभा चुनाव 2026 (Kerala Assembly Election 2026) में भी एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य के मतदाता 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि केरल में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था की जाएगी। परिणाम 4 मई को आएंगे।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को मतदान

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 (Puducherry Assembly Election 2026) भी एक ही चरण में होगा। यहां भी 9 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: 23 अप्रैल को वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Election 2026) में मतदान एक ही चरण में 23 अप्रैल को कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है, इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके नतीजे भी 4 मई को घोषित होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दो चरणों में मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) दो चरणों में कराया जाएगा। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। आयोग का कहना है कि राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 100% वेबकास्टिंग (100 Percent Webcasting) की व्यवस्था की जाएगी। इससे हर मतदान केंद्र की निगरानी रियल टाइम में की जा सकेगी।

राजनीतिक हिंसा पर सख्त चेतावनी

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 326 (Article 326 of Indian Constitution) के तहत सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार है और आयोग की जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएं।

SIR प्रक्रिया के बाद लाखों वोटरों के नाम हटे

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदाता सूची को साफ रखने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) प्रक्रिया चलाई गई थी। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा करीब 74 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

वहीं पश्चिम बंगाल में करीब 58 लाख, केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में लगभग 77 हजार नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र लोगों के ही नाम शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *