Dry Ginger Powder Benefits: भारतीय रसोई घर में अदरक एक ऐसा महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट है जिसके बिना कोई भी रेसिपी पूरी नहीं होती। परंतु जहां अदरक एक महत्वपूर्ण ग्रेवी इनग्रेडिएंट माना जाता है वही अदरक को सुखाकर तैयार किया गया पाउडर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। जी हां, अदरक को सुखाकर प्राप्त की गई सौंठ केवल एक मसाला ही नहीं परंतु सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधि भी मानी जाती है और गर्म तासीर और तीखा स्वाद शरीर की इम्युनिटी को तो बढाता ही है विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने में भी मदद करता है।

क्यों है सौंठ सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधि
आयुर्वेद में सौंठ को बात कफ वात नाशक कहा गया है। यह पाचन तंत्र को व्यवस्थित बनता है और शरीर को ऊर्जा से भर देता है। सौंठ के सेवन से नर्वस सिस्टम भी शांत हो जाता है और आज के इस लेख में हम आपको इसी से जुड़ी विशेष जानकारी देने वाले हैं जहां हम बताएंगे कि किस प्रकार सौंठ को अपने रोजमर्रा के जीवन में जोड़कर आप न केवल इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं बल्कि स्मरण शक्ति को भी तेज कर सकते हैं।
सौंठ के सेवन के चमत्कारी फायदे
पाचन शक्ति को बढाये: सौंठ में विशेष प्रकार के सहायक एंजाइम्स होते हैं जो गैस अपच और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करते हैं। रोजाना यदि गर्म पानी में सौंठ मिलाकर ली जाए तो यह पाचन तंत्र को एक्टिव करते हैं।
सर्दी खांसी जुकाम में राहत: सौंठ का काढ़ा सर्दी खांसी और जुकाम का रामबाण इलाज कहा जाता है। आयुर्वेद में सौंठ को शहद के साथ मिलाकर लेने की भी बात कही गई है जिससे गले की सूजन भी शांत हो जाती है।
इम्यूनिटी में वृद्धि: सौंठ में विशेष एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद प्रदान करते हैं। रोजाना सौंठ को यदि शहरद के साथ लिया जाए या गर्म पानी के साथ सेवन किया जाए तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
और पढ़ें: 7 ऐसे भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थ जो आपके गट को रखते हैं सुपरचार्ज
जोड़ों के दर्द में लाभकारी: सौंठ का सेवन शरीर में गर्म तासीर पैदा करता है जिससे इन्फ्लेमेशन और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है यहां तक की सर्दियों में हड्डियों के दर्द को भी यह चुटकियों में दूर करता है।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी: सौंठ में ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने के गुण मौजूद होते हैं यह हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटाने का भी काम करता है जिससे हार्ट रोग का खतरा कम हो जाता है।
मेंटल स्ट्रेस को कम करना: सौंठ का सेवन न केवल शारीरिक लाभ प्रदान करता है बल्कि मानसिक थकान और तनाव को भी कम करता है। सौंठ का सेवन यदि शहद के साथ किया गया तो यह एकाग्रता बढाता है। वही सौंठ का काढ़ा अश्वगंधा और ब्राह्मी के साथ बनाया गया तो यह स्मरण शक्ति को भी मजबूत करता है।
