Drishyam 3 ने रिलीज से पहले रचा रिकॉर्ड, 11 लाख टिकट की बिक्री

Drishyam 3: 1.1 million tickets sold before release; find out what makes it special.

अजय देवगन की फेमस फिल्म Drishyam 3 सिनेमाघर में पहुंच चुकी है रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिली थी और ऑडियंस की नजर एक बार फिर विजय सालगांवकर की कहानी के आखिरी अध्याय पर टिकी हुई है।

Drishyam 3: 1.1 million tickets sold before release; find out what makes it special.

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म

अजय देवगन की फिल्म का ऑफिशियल नाम दृश्य थे कंक्लुजन है या फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमा घर में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक के द्वारा किया गया है इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत आदि जैसे कलाकार अहम भूमिका मेंभी नजर आ रहे ह। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं वही जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री इस बार कहानी में पुलिस जांच और दबाव को नया मोड़ देती हुई नजर आ रही है।

ये भी पढ़े: Drishyam The Conclusion Review: विजय की आखिरी चाल में छिपा बड़ा ट्विस्ट!

फिल्म के एडवांस बुकिंग में है तेजी

फिल्म रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म के 11 लाख से ज्यादा टिकट करीब 36000 शो के टिकट बिक गए थे। अगर आंकड़ों से देखा जाए तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 19.71 करोड रुपए की बिक्री होने की जानकारी देखने को मिली है। हालांकि यह सभी आंकड़े फिल्म रिलीज होने से पहले की टिकट बिक्री है और इस फिल्म की अंतिम कमाई नहीं समझ जाना चाहिए। इस फिल्म को 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी और लंबे वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है हालांकि असली बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इस फिल्म के रिलीज के बाद पता चलेगा।

Drishyam 3 क्या मलयालम फिल्म जैसी होगी कहानी?

दृश्यम फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सवाल इसकी कहानी को लेकर हो रहा है अजय देवगन ने साफ किया है कि हिंदी फिल्म की कहानी मोहनलाल वाली कहानी मलयालम दृश्यम 3 जैसी नहीं होने वाली है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन विजय सालगांवकर की कहानी को अलग तरीके से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा है कि हिंदी वर्जन का ये तीसरा भाग इसका अंतिम अध्याय होने वाला है। जिसका मतलब है कि विजय और उसके परिवार की कहानी को इस फिल्म के साथ आगे किसी हिंदी सीक्वल में जारी करने के प्लानिंग नहीं बताई गई है।

ये भी पढ़े: Drishyam 3 Advance Collection

विजय के सामने इस बार बड़ी चुनौती होगी

फिल्म के ट्रेलर में विजय सालगांवकर के परिवार पर फिर से जांच का दबाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है तब्बू का रोल मीरा देशमुख की कहानी में वापस लौटता हुआ दिख रहा है। जबकि जयदीप अहलावत का पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमर विजय के लिए नई चुनौती बनकर भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि सालों से विजय के द्वारा अपने परिवार को बचाने के लिए बनाए गए प्लेन का अंत कैसे होगा? फिल्म देखने के बाद ही ऑडियंस को पता चलेगा इस कहानी का आखिरी अध्याय क्या होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *