Operation Sindoor में मारे जाते शाहबाज शरीफ, ट्रंप ने बचाई जान

Donald Trump Shehbaz sharif Operation Sindoor: पाकिस्तान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का चरणचुंबन करने का प्रतिफल मिल रहा है. Donald Trump ने भरी सभा में पाकिस्तानी प्रधान मंत्री (Pakistan Prime Minister Shehbaz sharif) की बेज्जती कर डाली। ट्रंप ने हमेशा की तरह भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India Pakistan Ceasefire) कराने का दावा करते हुए कहा कि- भारत के हमले में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री की जान चली जाती वो तो मैंने जंग रुकवा कर उनकी जान बचा ली

अमेरिकी संसद में बुधवार को ट्रंप ने भाषण दिया, इस भाषण को State Of The Union कहा जाता है. अपने 1 घंटे 50 मिनट के भाषण में ट्रंप ने 100वीं बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया।

उन्होंने किस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु जंग में 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। हालांकि, भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग में शाहबाज़ शरीफ मारे जाते अगर मैं दखल न देता।

ट्रंप के इस बयान से पूरी दुनिया में शाहबाज़ शरीफ का मजाक उड़ रहा है. ट्रंप पाकिस्तानी प्रधान मंत्री को अपना कर्मचारी समझने लगे हैं. पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने के बदले ट्रंप लगातार उनके प्रधान मंत्री की छवि को कमजोर करने में लगे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *