Donald Trump PM Modi Call Elon Musk: मेरिका-इजरायल-ईरान (Middle East War Impact On Diplomacy) के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump PM Modi Call) के बीच हुई फोन बातचीत अब विवादों में घिर गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कॉल में टेक दिग्गज एलन मस्क भी शामिल थे, जिसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार से कई तीखे सवाल पूछे हैं।
रिपोर्ट में बड़ा दावा
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मार्च को हुई इस हाई-लेवल बातचीत में एलन मस्क भी जुड़े थे। यह कॉल पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए की गई थी, जो बेहद संवेदनशील और रणनीतिक मानी जाती है।
रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध जैसे हालात में दो देशों के शीर्ष नेताओं की बातचीत में किसी “प्राइवेट बिजनेसमैन” की मौजूदगी असामान्य है और इससे प्रोटोकॉल (Diplomatic Protocol Concerns) पर सवाल उठते हैं।
कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूछा:
- जब दो बड़े नेता ग्लोबल संकट पर बात कर रहे थे, तब एक कारोबारी क्यों मौजूद था?
- एलन मस्क की इस बातचीत में क्या भूमिका थी?
- क्या यह सिर्फ कूटनीतिक चर्चा थी या इसके पीछे कोई बिजनेस एजेंडा भी था?
- सरकार ने मस्क की मौजूदगी का खुलासा क्यों नहीं किया?
कांग्रेस ने यह भी कहा कि युद्ध के दौरान ट्रंप ने कई देशों के नेताओं से बातचीत की, लेकिन किसी भी कॉल में किसी बिजनेसमैन की मौजूदगी नहीं रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की मौजूदगी इस बात का संकेत हो सकती है कि पिछले साल के मतभेदों के बाद ट्रंप और मस्क के रिश्ते सुधर रहे हैं। साथ ही मस्क भारत में अपने कारोबार, खासकर सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet Expansion In India) जैसे प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिनके लिए रेगुलेटरी मंजूरी अभी लंबित है।
इस पूरे विवाद पर न तो व्हाइट हाउस ने कोई स्पष्ट टिप्पणी की है और न ही भारत सरकार की ओर से मस्क की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। खुद एलन मस्क ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आमतौर पर देशों के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य रणनीति और कूटनीतिक फैसलों पर चर्चा होती है। ऐसे में किसी गैर-सरकारी व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर विशेषज्ञ इसे “असामान्य” मान रहे हैं।
