Do Deewane Seher Mein, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म 20 फरवरी को रिलीज

Do Deewane Seher Mein, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म 20 फरवरी को रिलीज

फिल्म Do Deewane Seher Mein की रिलीज डेट को ऑफिशियल रूप से घोषित कर दिया गया है ये फिल्म 20 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। मुंबई में फिल्म निर्माता की घोषणा होने के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेर की गई है फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को वैलेंटाइन सीजन को ध्यान में रखते हुए रिलीज तय किया गया है।

Do Deewane Seher Mein, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म 20 फरवरी को रिलीज

Do Deewane Seher Mein की रिलीज डेट और रणनीति

इस फिल्म के निर्माता ने इस बात की पुष्टि की है कि दो दीवाने शहर में फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर में आएगी। ऑफिशियल बयान में कहा गया है की फिल्म को रोमांटिक सीजन के दौरान रिलीज करने के प्लानिंग बनाई गई है ताकि युवाओं तक प्रभावी रूप से ये फिल्म पहुंच पाए। फरवरी के तीसरे सप्ताह को आमतौर पर रोमांटिक फिल्मों के लिए अनुकूल माना जाता है जानकारी के अनुसार रिलीज टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए प्रमोशन अभियान भी प्लानिंग के तहत शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़े : mrunal thakur and Dhanush are dating

स्टारकास्ट और निर्माण टीम

इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में दिख रहे हैं यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फिल्म का डायरेक्टर रवि उदयवार है जबकि निर्माण से जुड़े बैनर में भंसाली प्रोडक्शन और जी स्टूडियो भी शामिल है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार कलाकारों ने शूटिंग पूरी होने की जानकारी पहले ही बता दी थी डायरेक्टर का कहना है की फिल्म एक शहरी प्रेम कहानी पर आधारित है।

कहानी और थीम की झलक

Do Deewane Seher Mein को एक आधुनिक रूप से शहर का रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है ऑफिशियल जानकारी के अनुसार ये फिल्म दो युवाओं की कहानी है जो महानगर की भाग दौड़ में अपने रिश्ते और व्यक्तिगत पहचान को समझने की कोशिश करते हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म पारंपरिक प्रेम कहानी से अलग इमोशनल होने वाली है हालांकि इस फिल्म के विस्तृत कहानी का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

OTT रिलीज और डिजिटल अधिकार

इस फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स को मिलने की जानकारी भी अब सामने आई है। ऑफिशियल बयान में ओटटी रिलीज की तारीख के बारे में जिक्र नहीं है लेकिन अन्य सूत्रों के अनुसार थिएटर में फिल्म लांच होने के बाद इसे अन्य प्लेटफार्म पर भी लॉन्च कर दिया जाएगा। यह प्लानिंग हाल ही के कुछ सालों में कई हिंदी फिल्मों द्वारा अपनाई गई है जहां पहले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन और फिर डिजिटल प्रीमियम में प्राथमिकता मिलती है।

ये भी पढ़े : Toxic Trailer: यश की डार्क दुनिया की पहली झलक….

बाजार और दर्शकों की अपेक्षाएं

रोमांटिक ड्रामा शैली में इस फिल्म में बीते कुछ समय में सीमित लेकिन स्थिर मांगे देखी गई है जानकारी के अनुसार इस फिल्म में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी युवाओं को आकर्षित कर सकती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कई कारकों पर निर्भर करेगा जिसमें प्रचार, समीक्षाएं और रिलीज के समय अन्य कॉम्पिटेटिव फिल्में भी शामिल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *