5 साल के बेटे के प्लास्टिक ज्ञान पर ट्रोल हुई dia mirza, कहा…

Dia Mirza son controversy: She speaks on Avyaan—‘No disrespect’

बॉलीवुड की एक्ट्रेस dia mirza के बेटे अयान आजाद रेखी से जुड़ा प्लास्टिक बैग का विवाद देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद अब एक्ट्रेस के द्वारा यह साफ बताया गया है, कि उनके बेटे का मकसद नारियल पानी पहुंचाने वाले व्यक्ति का अपमान करना बिल्कुल नहीं था तो चलिए हम समझते हैं आखिर क्या मामला है।

कैसे शुरू हुआ था दिया मिर्जा का ये मामला?

दरअसल ये मामला इस साल ही जून महीने में देखने को मिला जब सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दिया मिर्जा ने बताया कि उनके 5 साल के बेटे ने घर पर नारियल पानी लेकर आए डिलीवरी वर्कर से प्लास्टिक बैग और स्ट्रॉ को लेकर सवाल किया था। दिया मिर्जा के अनुसार उनके बेटे ने प्लास्टिक में नारियल ले जाने पर कहा कि उनके घर में प्लास्टिक की चीज इस्तेमाल नहीं होती है और प्लास्टिक तथा स्ट्रॉ वापस ले जाने को कहा। पॉडकास्ट में सोहां अली खान ने उनके बेटे के इस आत्मविश्वास की तारीफ की है।

ये भी पढ़े : संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब

सोशल मीडिया पर अब क्यों हुई आलोचना?

dia mirza कि यह बात सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के द्वारा अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलने लगे। कुछ लोगों ने बच्चों की पर्यावरण को लेकर जागरूकता की तारीफ की लेकिन कुछ लोगों ने डिलीवरी कर्मी के प्रति डिजरिस्पेक्ट और विशेषाधिकार वाली सोच से जोड़कर इसे देखा। कुछ लोगों के मुताबिक अगर परिवार प्लास्टिक से बचना चाहता है तो डिलीवरी के समय खुद ऑप्शनल व्यवस्था कर सकता था। यह विवाद सिर्फ प्लास्टिक के इस्तेमाल को को लेकर नहीं है बल्कि इस बात पर है कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता जताने का तरीका कैसा हो सकता है।

dia mirza ने अब इसपर क्या सफाई दी?

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने कहा कि इस घटना को ऑनलाइन जिस तरीके से दिखाया गया है असल मामला वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरी कहानी को नारियल पानी वाले और उसकी रोज के काम से जोड़ दिया जबकि उनके कहने का मतलब था की बात उनके घर के प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के नियम से जुड़ी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा सिर्फ वही बात कर रहा था जो वह घर से सीख रहा है। उन्होंने अपने बेटे के व्यवहार में डिसरिस्पेक्ट करने से इनकार किया है और कहा कि बच्चे ने प्लास्टिक देखकर उसे इस्तेमाल न करने की बात की ना ही कोई बदतमीजी की है।

ये भी पढ़े : Rajesh kumar ने एक्टिंग छोड़ क्यों शुरू की खेती? चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज…

आखिर क्या है पूरे मामले का सार?

dia mirza की बेटे को लेकर होने वाले इस चर्चा पर अब पर्यावरण जागरूकता बनाम सामाजिक व्यवहार के बहस में बदल चुका है। एक तरफ बच्चों का प्लास्टिक के उपयोग को न करने की सलाह देना तो दूसरी तरफ सवाल है कि ऐसी बात किसी सेवा देने वाले व्यक्ति से किस तरह बोलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *