Dhurandhar Connection With Uri The Surgical Strike: सोशल मीडिया में इस समय निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की खूब वाहवाही हो रही है. लोग Dhurandhar फिल्म की डिटेलिंग को लेकर निर्देशक की खूब तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने फिल्म की कहानी में होने वाली हर घटना को दूसरी घटनाओं से और वास्तविक घटनाओं से लिंक किया है. अब एक बात को लेकर आदित्य धर खूब पसंद किए जा रहे हैं और वो है विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से धुरंधर का कनेक्शन (Dhurandhar Uri Connection).
धुरंधर से उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का कनेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri The Surgical Strike) साल 2019 में रिलीज हुई थी। उनके निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म थी जिसने बॉलीवुड को हिला डाला था. 44 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 234 करोड़ रुपए कमाए थे. खैर इस फिल्म में विक्की कौशल को जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने का टास्क मिलता है तब उनकी मुलाकात सीरत कौर (Seerat kaur) नामक एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट से हुई थी जिसका किरदार एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हरी ने निभाया था. सीरत कौर से जब विक्की कौशल का किरदार उसकी लाइफ के बारे में सवाल पूछता है तब वो बताती है कि उसका पति सेना में था और पंजाब रेजिमेंट में था. उसका नाम था जसकीरत सिंह रंगी (Jaskirat Singh Rangi)
धुरंधर में रणवीर सिंह AKA हमजा का असली नाम भी जसकीरत सिंह रंगी है. यानी ये वही जसकीरत सिंह रंगी है जो उरी फिल्म की फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का पति है जिसे पाकिस्तान में मिशन के लिए भेजा गया है। फैंस को जब ये बात मालूम हुई तो लोग आदित्य धर की तारीफ करने लगे.
