Dhurandhar-2 धुरंधर-2 का आया धांसू ट्रेलर, 19 मार्च को थ्रियेटर में पहुचेगी मूवी

Dhurandhar-2। रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म Dhurandhar-2 द रिवेंज का धांसू ट्रेलर 7 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें संजय दत्त और आर. माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

19 मार्च को थ्रियेटरों में होगा फिल्म का प्रदर्शन

जानकारी के तहत Dhurandhar-2 का ट्रेलर जारी होने के बाद जानकारी आ रही है कि यह मूवी 19 मार्च को रिलीज हो जाएगी और थ्रियेटरों में दर्शकों तक पहुचेगी। तो वही धुरंधर 2 का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक बार फिर दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है. वहीं फैंस का कहना है कि धुरंधर की तरह धुरंधर 2 भी बम्फर कमाई वाली फिल्म बनेगी।

फिल्म में दिख सकता है जबदस्त एक्शन और टकराव

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में इन कलाकारों की झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कई शक्तिशाली किरदारों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

फिल्म की मुख्य बातें

रिलीज डेट- फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
ट्रेलर का फोकस- ट्रेलर में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रूप में जोरदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
स्टार कास्ट- फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं।
डायरेक्टर- इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *