Toxic छोड़ो Dhurandhar 2 के डर से टल गई Hollywood की Project Hail Mary

Dhurandhar 2 Project Hail Mary: फिल्म निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बड़े बड़े एक्टर्स की बड़ी बड़ी फिल्मों को न सिर्फ कलेक्शन के मामले में धुल चटाई बल्कि उन्हें अपनी फिल्मों को पोस्टपोन करने के लिए मजबूर भी कर डाला, जब Dhurandhar रिलीज हुई थी तब प्रभास कि The Raja Saab से लेकर  Ajay Devgn, Ram Charan, Nani, Salman Khan और Akshay Kumar जैसे दिग्गजों ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी और जब Dhurandhar 2 की रिलीज की घड़ी आई तो Toxic तो छोड़ो हॉलीवुड की ऐसी फिल्म जिसे दूसरी Intersteller कहा जा रहा उसने भी अपनी फिल्म पोस्टपोंड कर दी

Ryan Gosling की साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary ने Dhurandhar 2 के कारण अपनी रिलीज़ डेट बदल ली है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज़ होने वाली है वहीं Ryan Gosling की Project Hail Mary 20 मार्च को पूरी दुनिया में रिलीज होती मगर भारत में इस फिल्म को रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है.  ये मूवी दुनिया के बाकी देशों में तो 20 मार्च को ही आएगी. लेकिन भारत में इसे हफ़्ते भर टालकर 26 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा. 

रायन हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लोग इस दशक की ‘इंटरस्टेलर’ बता रहे हैं. फिर भी इसका पोस्टपोन हो जाना, ‘धुरंधर 2’ के इम्पैक्ट को साफ़ दर्शाता है.

Sony Pictures ने Dhurandhar 2 का बज देखते हुए यह फैसला लिया है, सभी को पता है कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तमाम रिकॉर्ड्स तहस नहस करने वाली है, उसके सामने कोई भी फिल्म नहीं चलेगी इसी लिए सोनी पिक्चर्स ने समझदारी भरा फैसला लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *