Dhurandhar 2 OTT Rights Collection: हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर ने भविष्य में बनने वाली फिल्मों के लिए एक माइलस्टोन सेट कर दिया है. Dhurandhar की कमाई ने तो पूरे बॉलीवुड को हिला ही डाला था कि अब Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले हर किसी को झकझोर डाला है. Dhurandhar The Revenge ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जो न तो SRK की फिल्म छू सकी न राजामौली की.
रिपोर्ट के मुताबिक Dhurandhar 2 के मेकर्स ने Non Theatrical Rights के लिए 245 करोड़ रुपए की डील फाइनल की है. Jio Hotstar ने 150 करोड़ रुपए में धुरंधर 2 के OTT राइट्स खरीदे और 50 करोड़ रुपए में उसे स्टार नेटवर्क को इसके सेटेलाइट राइट्स बेंचे इसके अलावा T-Series के साथ हुए म्यूजिक राइट्स से 45 करोड़ रुपए मिले इसी तरह फिल्म की नॉन थिएट्रिकल वैल्यू 245 करोड़ रुपए हो गई. जबकि फिल्म के पहले पार्ट के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ में बिके थे. यानी दूसरा पार्ट जिसका बजट न के बराबर है उसी से मेकर्स ने 100 करोड़ रुपए का ज्यादा मुनाफा कमा लिया।
धुरंधर 2 कितनी कमाई करेगी
Dhurandhar 2 Expected Collection: धुरंधर पार्ट 1 बॉलीवुड की सिंगल लैंगुएज यानी हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने हिंदी में RRR, KGF, Pathaan, Jawan, Dangal, Pushpa 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए 893.36 करोड़ रुपए छापे हैं, यह फिल्म OTT में आ गई है फिर भी थिएटर में अबतक चल रही है. फिल्म का बजट 225 करोड़ है यानी अबतक मेकर्स ने 297% प्रॉफिट कमाया है.
सोचने वाली बात ये है कि पहले पार्ट की ऑडियंस तो दोबारा इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहॉल जाएगी ही जाएगी इसके अलावा जो सिनेमाहॉल जाने से चूक गए वो भी पार्ट 2 को मिस नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म कम से कम 1 हजार करोड़ कमा लेगी क्योंकी ये हिंदी के अलावा भी कई भाषाओँ में रिलीज हो रही है।
