Devara Day 1 Collection Worldwide | प्री-सेल्स में हिस्टोरिकल कलेक्शन दर्ज करने के बाद, टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड मूवी पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा, देवारा, सिनेमाघरों में शुक्रवार रिलीज़ हुई। देवरा को फैंस और क्रिटिक्स से समान रूप से पॉजिटिव रिएक्शन मिला, और यह दुनिया भर में फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नंबरों में परिलक्षित हुआ।
Devara Day 1 World Wide Collection
देवारा मेकर्स ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 172 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और कई फिल्मो के रिकॉर्ड तोड़े है। मैदा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में उत्तरी अमेरिका में करीब 3.40 मिलियन डॉलर की कमाई की।
Jabalpur में अवैध रुप से बनाई गईं मस्जिद? तोड़ने पर अड़े हिंदू संगठन
नंदामुरी कल्याण राम, मिक्कीलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा द्वारा निर्मित देवारा में बॉलीवुड सितारे सैफ अली खान और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार साउंडट्रैक इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।




