रामायण में Sai Pallavi के रोल की ट्रोलिंग पर बोली ‘सीता’ दीपिका चिखलिया..

Deepika Chikhlia supports Sai Pallavi, says everyone will accept it after the release.

नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण में Sai Pallavi के सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है की फिल्म रिलीज होने के बाद ऑडियंस सई पल्लवी को जरूर स्वीकार करेंगे और अभी किसी रिजल्ट पर पहुंचना सही नहीं होगा।

Sai Pallavi की कास्टिंग पर आखिर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?

1987 की टीवी शो रामायण में माता सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने सई पल्लवी का सपोर्ट किया है उन्होंने टाइम्स आफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है की फिल्म रिलीज होने के बाद लोग सई पल्लवी को सीता मां की भूमिका में जरूर स्वीकार करेंगे। उनके अनुसार किसी भी एक्टर का मूल्यांकन केवल शुरुआती फोटोस और सोशल मीडिया पर चिल्ड्रन रिएक्शन के आधार पर नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor की Ramayana का Teaser लॉन्च होने वाला है

आखिर सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

फिल्म रामायण की घोषणा होने के बाद Sai Pallavi मां सीता के रूप में कास्टिंग को लेकर अलग-अलग रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं कुछ यूजर्स ने तो उनकी कास्टिंग पर सवाल भी किए हैं जबकि कई लोगों ने उनके समर्थन में अपनी राय बताई है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑडियंस के बीच इस विषय पर बहस हो रही है हालांकि ऑफिशियल तौर पर फिल्म की टीम की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।

दर्शकों से क्या अपील की है दीपिका चिखलिया ने?

दीपिका चिखलिया का कहना है कि किसी भी कलाकार के काम का फैसला फिल्म देखने के बाद ही करना चाहिए पहले से ही किसी निष्कर्ष से पहुंच जाना सही नहीं होता है। उन्होंने कहा जब पूरी फिल्म ऑडियंस के सामने आएगी तब लोग कलाकारों के एक्टिंग और किरदार को बेहतर तरीके से समझेंगे इसी वजह से उन्होंने भरोसा जताया की रिलीज के बाद ऑडियंस की राय बदल जाएगी।

ये भी पढ़े: इतनी गरीबी देखी कि 7star होटल में खिचड़ी ही खाता हु…Ravi Kishan ने कहा..

फिल्म रामायण को लेकर बनी हुई है उत्सुकता

नीतीश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण लंबे समय से चर्चा में है फिल्म के स्टार कास्ट अलग-अलग रोल को लेकर लगातार खबरें देखने को मिलती है इसी क्रम में शाही पल्लवी की सीता मां के किरदार पर भी लोगों ने अपनी नजर बनाई है। फिलहाल दीपिका का यह बयान पूरे विवाद के बीच में सामने आया है जिसमें उन्होंने पल्लवी को सीता मां के रूप में स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *