एमपी वेदर। मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है। जिससे लोगो कों कपकपाती ठंड से राहत मिल रही है तो वही मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदा बादी और हल्की बारिश के आसार भी बन रहे है। इस दौरान लोगो को सुबह के समय कोहरा से भी दो चार होने पड़ सकते है।
एमपी से गुजरने वाला है चक्रवात
मध्य प्रदेश के पास से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) गुजर रहे हैं। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बादल छा रहे हैं। सोमवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दूसरी ओर, पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
बन रहे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में बादल बन रहे है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन एवं बादलों के बनने से तापमान तो बढ़ा ही है, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में तरह-तरह बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। यह एमपी में भी असर दिखा सकता है। यानी, 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
एमपी के शहडोल में सबसे कंम 3.7 डिग्री पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अभी शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया है। खजुराहो में 5.8 डिग्री, नौगांव-उमरिया में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री, पचमढ़ी में 6.8 डिग्री, मंडला में 7.2 डिग्री और मलाजखंड में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एमपी के महानगरों के तापमान पर बात किया जाए तो भोपाल में 11 डिग्री, इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
