Crypto Currency Market Update: क्रिप्टो करेंसी बाजार में आज यानी 20 जनवरी मंगलवार 2026 को अधिक तेजी या अधिक गिरावट नहीं दिखाई दे रही है. लेकिन एक ऐसी क्रिप्टो करेंसी है, जिसने रिटर्न के मामले में बिटकॉइन और इथेरियम को भी पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन उनके इस फैसले का यूरोपीय देशों के द्वारा विरोध किया जा रहा है.
गौरतलब है की ट्रंप के इस चाहत के बाद ट्रंप ने भारी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. इससे ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर निवेशक रिस्की एसेट से दूरियां बनाकर रखते हैं.
इस Crypto Currency ने दिया शानदार रिटर्न
आपको बता दें कि, Midnight क्रिप्टो करेंसी ने रिटर्न के मामले में Bitcoin और Etherium को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में लगभग 13% के रिटर्न के बाद यह क्रिप्टो करेंसी $0.06210 पर आ गई.
क्रिप्टो बाजार का क्या है हाल?
आज क्रिप्टो करेंसी बाजार में ज्यादा उथल पुथल तो नहीं है. जिसके कारण क्रिप्टो मार्केट कैप $3.13 T हो गया. क्रिप्टो मार्केट पर ग्लोबल जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसी स्थिति में इंवेस्टर्स गोल्ड सिल्वर जैसे मेटल्स खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, यही कारण है की गोल्ड सिल्वर की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है. कल ही चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था.
Bitcoin, Etherium, Solana, Dogecoin का प्रदर्शन
गौरतलब है कि, आज यानी मंगलवार 20 जनवरी को Bitcoin की कीमत में पिछले 24 घंटे में 1.35% की तेजी रिकॉर्ड हुई. इस तेजी के बाद कीमत $92,437.12 पर आ गई.
Etherium की कीमत में पिछले 24 घंटे में 0.51% की गिरावट रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत $3,184.77 पर आ गई. इसका मार्केट कैप $384.38B हो गया.
आज Solana की कीमत पिछले 24 घंटे में 0.13% की गिरावट के बाद $133.47 पर आ गई. इसका मार्केट कैप $75.48 हो गया.
Doge Coin की कीमत में पिछले 24 घंटे में 1.1% की तेजी रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद कीमतें $0.1282 पर आ गई.
क्या करें निवेशक?
एक सबसे अहम सवाल हर निवेशक के अंदर होता है की क्या करना चाहिए इस बाजार की कंडीशन में तो आपको बता दें कि, क्रिप्टो मार्केट में इस समय मुख्यतः ट्रंप की नीतियों का असर होता नजर आ रहा है ऐसे में या तो आप इसमें निवेश करने से थोड़े समय दूर रह सकते हैं या फिर आप गोल्ड सिल्वर जैसे विकल्पों में जा सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप इनमें निवेश करना ही चाहते हैं तो कम मात्रा में निवेश कर सकते हैं.
