सतना अस्पताल में एक साथ गूंजी 3 बच्चों की किलकारी, प्रसूता ने बेटियों को दिया जन्म, डॉक्टर-स्टाफ इस दुर्लभ केस से चकित

सतना। एमपी के सतना जिला अस्पताल में प्रसूता ने तीन बेटियों को एक साथ जन्म दिया है। गर्भवती प्रियंका साकेत को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों बच्चों को जन्म दिए। खास बात यह है कि यह तीनों बच्चों का जन्म सामान्य डिलवरी से हुआ है। इस दुर्लभ केश से डॉक्टरों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ भी आश्चर्यचकित रहा।

आईसीयू में बच्चियों को रखा गया

जानकारी के तहत बच्चियों का जन्म समय से पहले सात महीने में हुआ है। ऐसे में तीनों बच्चों का वजन कंम होने के कारण उन्हे विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में रखा गया है। जंहा विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे है और उन्हे जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रसूता महिला प्रियंका स्वस्थ बताई जा रही है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने के बाद परिजनों एवं अस्पताल में उत्साह है, तो वही जन्में बच्चों की जानकारी लोगो को लगी तो वे बच्चों को देखने में उत्साहित रहें।

तीन बच्चों का गर्भावस्था ऐसे है अंहम?

विशेषज्ञों के अनुसार एक साथ तीन शिशुओं का गर्भधारण और सुरक्षित प्रसव सामान्य गर्भावस्था की तुलना में काफी दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में मां और नवजातों दोनों के लिए जोखिम अधिक रहता है। समय से पहले प्रसव और कम वजन जैसी चुनौतियों के बावजूद सफल नॉर्मल डिलीवरी होना चिकित्सकीय दृष्टि से काफी अंहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *