तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा की मतगणना जारी, बंगाल में बीजेपी की आंधी

विधानसभा मतगणना। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। ये चुनाव नतीजे ममता बनर्जी, हिमंत बिस्व सरमा, स्टालिन और पी. विजयन जैसे कद्दावर मुख्यमंत्रियों की किस्मत का भी फैसला कर है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बंगाल में भाजपा 192 और टीएमसी 92 सीटों पर आगे

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 192 और टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
19 अप्रैल को पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झारग्राम और मेदिनीपुर में रैलियां रोड शो और जनसभाएं की थीं। इसके बाद पीएम मोदी ने झारग्राम में अपना काफिला रुकवाया और एक झालमुरी की दुकान पर रुके और झालमुरी खाई। पीएम मोदी का ये काम काफी ट्रेंडिंग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *