इंदौर। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत का मामला प्रदेश ही नही देश भर में चर्चा में बना हुआ है तो वही रविवार को कांग्रेस पार्टी ने इंदौर में मौन जुलूश के माध्यम से न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा तक निकाली गई। न्याय यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक-पार्षद, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए है।
1 करोड़ रूपए मुआवजे की मांग
कांग्रेस ने न्याय यात्रा के दौरान मांग की है कि पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है।
अब तो पानी भी जहरीला मिल रहा है
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभी तक जहरीली शराब से मौतों की खबरें सुनी थीं, लेकिन वर्षो से प्रदेश में काबिज बीजेपी सरकार में तो अब इंदौर में जहरीले पानी से लोगों की जान चली गई। प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता पानी का टैक्स देती है, इसके बावजूद साफ पानी के बजाय जहरीला पानी दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक एक भी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया।
