रीवा: पैसों के विवाद में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Congress leader Amit Kol brutally stabbed to death in Rewa over a money dispute.

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भुट्टे के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

शांति विहार कॉलोनी निवासी अमित कोल दवा लेने घर से निकले थे। इसी दौरान भुट्टा बेचने वाले से पैसों को लेकर उनका मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भुट्टा विक्रेता ने अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर अमित पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल अमित कोल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने रात भर सर्चिंग अभियान चलाया और सुबह तीनों आरोपियों मोनू दहिया, लकी दहिया और अंकित को धर दबोचा।

हत्या में इस्तेमाल हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और उनका वाहन भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि अमित कोल के पिता पुलिस विभाग में थाना प्रभारी हैं और 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। घटना के समय पूरा परिवार अनूपपुर में था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेताओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *