Concord Control Systems दे रही है 3 Bonus Share 6 महीने में दोगुना हुआ पैसा, Record Date 20 October से पहले तय

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। Concord Control Systems Limited ने अपने निवेश करने वाले लोगों कों को बड़ा तोहफा देते हुए 3 Bonus Share देने की घोषणा की है। यानी कंपनी हर 5 शेयर पर ये 3 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बताया कि इसका Record Date 16 अक्टूबर 2025 तक तय किया गया है। इसका मतलब है कि जो भी निवेशक इस तारीख से पहले कंपनी के शेयर होल्ड करेगा, वही इस बोनस का लाभ उठा सकेगा।

6 महीने में किया पैसा दोगुना

Concord Control Systems के शेयर ने बीते 6 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्टॉक ने करीब 100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी जिसने सिर्फ आधा साल पहले इसमें निवेश किया था, उसका पैसा अब लगभग दोगुना हो चुका है। कंपनी के शेयर की यह रफ्तार निवेशकों के बीच चर्चा का एक विषय बनी हुई है।

कंपनी का बिज़नेस और प्रदर्शन

Concord Control Systems इलेक्ट्रॉनिक और रेलवे उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। भारतीय रेलवे को सुरक्षा और सिग्नलिंग से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य काम है। कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ऑर्डर बुक में मजबूती ला रही है, जिससे इसके भविष्य को लेकर बाजार में भरोसा बढ़ा है।

Record Date क्यों है ज़रूरी

Record Date वह तारीख होती है जिस दिन तक किसी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होने चाहिए, ताकि वह Bonus Share का हकदार बन सके। जो भी निवेशक इस दिन तक शेयर होल्ड कर लेते हैं, उन्हें कंपनी बोनस शेयर मुफ्त में देती है। इसीलिए निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे 16 अक्टूबर से पहले शेयर खरीद लें, ताकि बोनस का फायदा मिल सके।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

Concord Control Systems का यह कदम निवेशकों के भरोसे को और भी मजबूत कर सकता है। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि Bonus Share मिलने के बाद शेयर की कीमत तकनीकी रूप से एडजस्ट हो जाती है। इसलिए, निवेश से पहले कंपनी की बैलेंस शीट, प्रॉफिट ग्रोथ और भविष्य की योजनाओं के बारे में विश्लेषण करना ज़रूरी है।

अगर बात करें कि यह चर्चा में क्यों है तो Concord Control Systems Limited इस समय चर्चा में है, क्योंकि उसने 6 महीने में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और अब 3 Bonus Share जारी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *