Coca-Cola, Walmart CEO Exit AI बदलाव से बदलती प्लानिंग…

Coca-Cola, Walmart CEO Exit AI change leadership

Coca-Cola, Walmart CEO Exit AI : AI के कारण CEOs चेंज के ट्रेंड के बीच वैश्विक कंपनियां कोका-कोला और वॉलमार्ट की प्लानिंग में चर्चा हो रही है। हाल ही में दोनों कंपनियों के टॉप लेवल के अधिकारियों ने पद छोड़ने का फैसला लिया है। जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े तेजी से हुए बदलाव को देखा जा रहा है इस घटना में कॉरपोरेट गवर्नेंस और भविष्य की प्लानिंग पर भी कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं।

AI ट्रांजिशन के बीच हुआ प्लानिंग में बदलाव

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण Coca-Cola के सीईओ बदलने की चर्चा तब ज्यादा तेज हुई जब कोका-कोला कंपनी के सीईओ जेम्स क्वीनकी और वॉलमार्ट के सीईओ डॉग मेकमिलियन ने अपने पद को छोड़ने का फैसला लिया। कंपनी ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया कि उनके द्वारा यह कदम बढ़ती टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Microsoft HR का बदलाव पर जोर, कर्मचारियों को नई सोच अपनाने का संदेश….

Artificial intelligence से बदल रहा है मार्केट बिजनेस ऑपरेशन

मार्केट में कंपनी के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने से कई बड़े बदलाव सामने देखे जा रहे हैं। जैसे डाटा आधारित निर्णय प्रक्रिया में तेजी होना, ऑटोमेशन से लागत में कमी होना सप्लाई चैन और कस्टमर अनुभव में सुधार देखा जाना आदि। इन सभी परिवर्तनों से पारंपरिक प्लानिंग को चुनौती मिलती है जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित की मांग बढ़ती जा रही है।

मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार क्या है राय

विशेषज्ञ के अनुसार ये बदलाव केवल दो कंपनियों के बारे में नहीं है बल्कि एक बड़े लेवल पर वैश्विक ट्रेड की कंपनियों का हिस्सा बनता जा रहा है। अब कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्लानिंग को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है और टेक्नोलॉजी फोकस लीडरशिप की मांग भी बढ़ रही है। जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक डाटा ड्रिवन हो रही है हालांकि विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी तरह से सीईओ की जगह नहीं ले रहा है बल्कि उनकी भूमिका को नया स्वरूप दे रहा है।

इससे निवेशकों पर क्या प्रभाव

कोका-कोला और वालमार्ट जैसी कंपनियों को देखकर के नेतृत्व परिवर्तन का असर पता चलता है। इसका असर निवेश करने वाले लोगों की धारणा पर भी पड़ सकता है निवेश करने वाले लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्लानिंग को ग्रोथ इंडिकेटर मान रहे हैं और टेक्नोलॉजी वाले कंपनियों में ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। लेकिन लंबी अवधि के निवेश फसलों में डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन सबसे जरूरी बन चुका है स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निवेश में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

ये भी पढ़े: Strait of Hormuz Crisis से बढ़ा Global Fuel Crisis… LPG Supply पर असर

आगे का क्या है अनुमान

आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सीईओ ट्रेंड और मजबूत हो सकता है कंपनियां ऐसी प्लानिंग को ज्यादा प्राथमिकता दे सकती है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधार पर बदलाव को तेजी से लागू कर पाए हालांकि मानव के नेतृत्व की भूमिका पूरी तरह से समाप्त होने की संभावना नहीं है लेकिन फिर भी यह अधिक तकनीकी और राजनीतिक प्लानिंग बताई जा रही है। यह पूरा आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से है इसे निवेश की सलाह ना समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *