सीएम का एक्शनः कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया भूमिगत, दो इंस्पेक्टर, रीडर समेत 5 लोग निलंबित, कार्यालय सीज

कटनी। कटनी के चर्चित भष्टाचार मामले में पुलिस अधिकारियों पर बड़ा एक्शन सामने आ रहा है। जो खबरे आ रही, उसके तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस हेडक्वाटर ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया के कथित भष्टाचार मामले में बड़ा एक्शन ले रहा है। जानकारी के तहत कटनी के रंगनाथ नगर थाना प्रभारी और स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ एसआई, सीएसपी के रीडर, ड्राइवर और गनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत एफआईआर के बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत आरोपी भूमिगत हो गए है।

सीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े किन्हीं भी मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह है मामला

सीएसपी के अधीन कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के एक मामले में नामजद आरोपी रमेश लोधी पर दबाव बनाकर, उसकी कंहवारा स्थित 82.86 लाख रुपये की जमीन को मात्र 18.20 लाख रुपये में मारूफ अहमद हनफी के नाम हस्तांतरित कराने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि इस जमीन सौदे में सीएसपी के करीबी क्षितिज राज बारापत्रे के खातों से फंडिंग की गई थी। कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद से सीएसपी समेत आरोपी फरार है।

इस लिए सीज किया गया कार्यालय

जानकारी के तहत पीएचक्यू के आदेश पर जबलपुर आईजी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई किए और शुक्रवार की सुबह कटनी के सीएसपी कार्यालय को सीज किया गया है। जिससे इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती न हो और जो भी दस्तावेज है, वे सुरक्षित रह सकें।

मुख्य बिंदु

  • एफआईआर और निलंबन: कटनी के कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन मुख्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
  • कार्यालय सीज: दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए सीएसपी कार्यालय को सील कर दिया गया है।
  • कर्मचारी सस्पेंड: रीडर, ड्राइवर और गनमैन सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
  • स्थानांतरण: मुख्य आरोपी अधिकारी को जबलपुर डीआईजी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • आरोप: आरोप है कि हत्या के एक मामले में दबाव बनाकर करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव अपने करीबियों के नाम रजिस्ट्री कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *