CM Yogi Get Bomb Threat : गोरखनाथ मंदिर और CM को बम से उड़ाने की धमकी, DIG को आधी रात आया किसका फोन?

CM Yogi Get Bomb Threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। गोरखपुर जिले में गोरखपुर DIG को आधी रात को फोन आया जिसमें गोरखनाथ मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। ये धमकी देने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

किसने दी सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी 

गोरखनाथ मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी कुशीनगर के रहने वाले एक किशोर ने दी थी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में छोड़ दिया क्योंकि वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।

आधी रात को आया था डीआईजी को फोन

सोमवार रात करीब 12 बजे, गोरखपुर के डीआईजी को फोन कर एक युवक ने धमकी दी कि वह गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। इस खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मंगलवार तड़के पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे का भी आदी है। 

2025 में श्री राम मंदिर को उड़ाने की दी थी धमकी 

पता चला है कि इस किशोर ने साल 2025 में भी तीन बार श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। उस समय भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। किशोर के माता-पिता का अक्सर झगड़ा रहता है और वह अपनी दादी के साथ रहता है। वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता है।

थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पुलिस ने किशोर को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया था, लेकिन बाद में उसकी स्थिति देखकर उसे घर छोड़ दिया गया। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : BJP Pooja Pal on Akhilesh Yadav : ‘अखिलेश जैसा झूठा नेता पूरे देश में नहीं’, योगी कैबिनेट में जगह मिलते ही पूजा पाल के बदले तेवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *