Chiraiya review: इन दोनों चिरैया वेब सीरीज काफी चर्चा में है इसे हाल ही में 20 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। यह वेब सीरीज दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की मुख्य भूमिका निभाती सीरीज है। इस वेब सीरीज में सामाजिक मुद्दे जैसे मैरिटल रेप को केंद्रित करते हुए सीरीज बनाया गया है। तो चलिए हम इस सीरीज का पूरा रिव्यू पढ़ते हैं।

Chiraiya सीरीज में कहानी क्या है?
चिरैया सीरीज के अनुसार यह वेब सीरीज एक शादीशुदा महिला के जीवन की कहानी है जो अपने रिश्तों के भीतर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म की कहानी लखनऊ की रहने वाली कमलेश पर आधारित है कमलेश एक ऐसी महिला है जो शादी के बाद अपने ससुराल में पूरी तरह ढल चुकी है वह वही करती है जो उससे उम्मीद की जाती है। घर संभालना, रिश्ते निभाना, चुप रहना.. बाहर से उसकी जिंदगी दिखने में ठीक लगती है लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि यह ठीक रहना सिर्फ दिखावा होता है। यह कहानी तब गहराती है जब सीरीज में उसकी देवरानी पूजा के साथ शादी की पहली ही रात उसके पति द्वारा जबरदस्ती की जाती है, ये सिर्फ एक घटना नहीं है ये उस पुराने दबे सोच को सामने लाती है जहां औरत की इच्छा को जरूरी नहीं समझा जाता।
जब पूजा अपनी बात सामने रखती है तो उसे सहारा देने के बजाय..सभी उससे ही सवाल करते हैं… यह तो उसके पति का हक है? …यह इतनी बड़ी बात नहीं है?..घर की इज्जत का क्या ?.. सीरीज में यही सच्चाई समाज की दिखाई जाती है। एक औरत जब आवाज उठाती है तो उसे सबसे पहले अपने ही लोगों से लड़ना पड़ता है। पूजा की बात को कमलेश समझती है लेकिन उसके सामने बड़ी दिक्कत है कि उसके पति के अलावा उसे अपने ही घर में कोई साथ नहीं देता है। इस सीरीज में कमलेश के लिए यह लड़ाई सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं रहती है बल्कि धीरे-धीरे अपनी लड़ाई बन जाती है। वह समझने लगती है जो चीज सालों से नॉर्मल समझी जाती थी वह गलत है। पुराने समय की घटिया सोच घर की औरतें ही आगे बढ़ती है जी सोच को इस सीरीज में कमलेश बदलता है। यही इस कहानी की सबसे बड़ी ताकत है कि एक औरत का अपनी आवाज तक पहुंचना और समझना की औरत की ना का मतलब सिर्फ ना होता है।
ये भी पढ़े: अफसोस करते है कई एक्टर, धुरंधर main रोल रिजेक्ट करके..Mukesh Chhabra
Chiraiya Review के अनुसार, सीरीज़ का अभिनय बना सबसे मजबूत पक्ष
वेब सीरीज चिरैया के रिव्यू में सबसे अधिक तारीफ चिरैया में मुख्य भूमिका निभा रही दिव्या दत्ता की किरदार की हुई है। वही संजय मिश्रा ने भी अपने रोल को काफी प्रभावशाली तरीके से निभाया है। दर्शकों के द्वारा इस सीरीज को रियल और प्रभावशाली सीरीज बताया गया है।
Chiraiya Review की निर्देशन और प्रस्तुति
शुरुआती एपिसोड में चिरैया सीरीज अपनी एक मजबूत पकड़ बनती है लेकिन आगे चलकर उसकी स्पीड धीमी हो जाती है। कुछ सीन में सबसे ज्यादा मेलोड्रामा देखने को मिलता है जिससे मुख्य विषय थोड़ी कमजोर पड़ जाते हैं।
ये भी पढ़े: रैपर Badshah की दूसरी पत्नी ईशा रिखी कौन है.. कबसे थे दोनों relationship में…
सीरीज सामाजिक मुद्दे पर फोकस
दिव्या दत्ता की सीरीज सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं है बल्कि हमारे समाज में चल रहे मैरिटल रेप जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को भी उठाती है।
