जनगणना 2027: सरकार आप से पूछेगी ये 33 सवाल

Census 2027 Questions: आखिरी बाद देश में 2011 में जनगणना हुई थी. इसके बाद अब जाकर भारत में जनगणना होने जा रही है. आज़ादी बाद यह पहला मौका होगा जब जाति जनगणना (Caste Census 2027) भी होगी। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 सवाल भी हैं. आइये जानते हैं कि जब सरकार के द्वारा आपके घर भेजे गए सर्वेयर आएँगे तो आपसे क्या-क्या सवाल करेंगे

जनगणना में पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. भवन का नंबर, नगर या स्थानीय प्राधिकरण या फिर जनगणना नंबर
  2. मकान का नंबर
  3. मकान के फर्श में इस्तेमाल हुई सामग्री
  4. मकान की दीवारों में लगी सामग्री
  5. मकान के छत में लगी प्रमुख सामग्री
  6. मकान के उपयोग
  7. मकान की हालत
  8. परिवार क्रमांक
  9. परिवार के सदस्यों की संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. परिवार के मुखिया का लिंग
  12. अनुसूचित जाति, जनजाति/अन्य
  13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
  14. मकान में कमरों की संख्या
  15. परिवार में शादीशुदा लोगों की संख्या
  16. पेयजल का स्त्रोत
  17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
  18. लाइट का स्त्रोत
  19. शौचालय की उपलब्धता
  20. शौचालय का प्रकार
  21. गंदे पानी की निकासी
  22. बाथरूम की उपलब्धता
  23. एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
  24. खाना पकाने के मुख्य ईंधन
  25. रेडिओ/ट्रांजिस्टर
  26. टेलीविजन
  27. इंटरनेट कनेक्शन
  28. लैपटॉप/कम्प्यूटर
  29. टेलीफोन/मोबाईल फोन के कनेक्शन
  30. साइकल, स्कूटर, मोपेड की संख्या
  31. कार, जीप, वैन की संख्या
  32. मुख्य अनाज
  33. मोबाईल नंबर

जनगणना कब शुरू होगी

केंद्रीय गृहमंत्रालय के बताया है कि देश में होने वाली जनगणना का पहला फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच चलेगा। हर राज्य में 30 दिन के अंदर काम पूरा होगा। घरों की लिस्टिंग शुरू होने से पहले लोगों को खुद फॉर्म भरने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कर्मचारियों के पास मोबाईल या टेबलेट में App होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *