CBSE। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. CBSE जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट पर भी CBSE 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है।
18 लाख से ज्यादा छात्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं में करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं. कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं। बीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।




