सीबीएसई। कक्षा 10वीे एवं 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से देश भर में शुरू हो रही है। सीबीएसई बोर्ड के इस परीक्षा में 46 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे होगी। परीक्षार्थीयों को सुबह 10 बजे तक एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश करना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
इस साल कक्षा 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली प्रणाली लागू होगी। दसवीं के लिए यह बदलाव लागू नहीं होगा।
10वीं के छात्रों को विज्ञान और सोशल साइंस सब्जेक्ट में उत्तर सेक्शन-वाइज लिखना होगा। किसी एक सेक्शन के प्रश्न का उत्तर दूसरे सेक्शन के उत्तर के साथ न मिलाएं।
पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी के लिए पासिंग स्कोर अलग होंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।
ब्लू बॉल पॉइंट पेन, ट्रांसपेरेंट पाउच में ज्योमेट्री टूल्स और ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल लेकर जा सकते हैं।
एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी जरूर रखें। इसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
ये है मुख्य बातें
परीक्षा की समय सीमा- सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक। कुछ पेपर 12.30 बजे तक होंगे।
प्रवेश पत्र- छात्र अपने एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं, जिस पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
परीक्षा केंद्र– 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
प्रतिबंधित वस्तुएं– मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।
नियम– 10वीं के छात्रों को दो बार परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा, लेकिन 12वीं के लिए यह सुविधा सीमित रहेगी 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किए अहम बदलाव।
सीबीएसई, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, कब से शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई 10वी 12वी बोर्ड परीक्षा
