ग्वालियर। मध्यप्रदेश में खनन तस्करों का तांडव जारी है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर जिले से सामने आ रहा है। बिलौआ पत्थर की खदान में अपना अधिपत्य का दावा करते हुए दो खदान कारोबारी आमने सामने आ गए। खबरों के अनुसार दोनों पक्षों से न सिर्फ तबाड़तोड़ फयारिंग की गई बल्कि मारपीट की घटना होना भी बताया जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों को दी गई सूचना
स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष का कहना है कि खनन माफिया को पुलिस और खनिज विभाग का संरक्षण प्राप्त है। खुलेआम गोलीबारी हो रही है। इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह और खनिज विभाग को भी पत्राचार किया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि खदान किसके नाम है और संचालन के लिए यह किसे दी गई है।
वायरल हो रहा वीडियों
बिलौआ में पहले खदान के अंदर विवाद होने के साथ ही गोलियां चलाए जाने का वीडियों वायरल हो रहा है। फिर सड़क पर दो पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। यहां भी दोनों पक्ष एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियों वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आ गया और लोग घटी घटना के सबंध में चर्चा कर रहे है। ज्ञात हो कि एमपी में इस तरह की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी खनन तस्करो का तांडव सामने आ चुका है। कई बार वे पुलिस और सबंधित अधिकारियों पर हमला भी कर चुके है। तो वही इस बार खनन कारोबारियों के बीच विवाद सामने आ रहा है, बहरहाल पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह खदान किसे दी गई है और विवाद का मुख्य कारण क्या है।
