Border 2 booking : भारत में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत कर ली है जिससे पहले दिन की कमाई को लेकर एक्सपोर्ट और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव उम्मीदें दिख रही है। इस प्रदर्शन ने धुरंधर जैसी हाल ही में होने वाली हिट फिल्मों के प्री रिलीज एडवांस्ड फिगर को भी पीछे छोड़ दिया है।

Advance Booking में मजबूती
बॉर्डर 2 फिल्म ने सभी हिंदी फिल्मों की तरह ही रिलीज से पहले अपने एडवांस टिकट की बिक्री शुरू की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 12.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग हासिल की जिसके पीछे चार लाख 917 से अधिक टिकट की बिक्री और 16221 से अधिक शो का योगदान रहा। यदि ब्लॉक किए गए सीटों को भी जोड़ा जाए तो कल अग्रिम बुकिंग का आंकड़ा लगभग 17.5 करोड रुपए के करीब हो जाता है। या पहला आज की बड़ी रिलीज धुरंधर की एडवांस बुकिंग आंकड़ों से बेहतर बताई जा रही है जो पहले दिन के प्री सेल में बॉर्डर 2 से कम थी।
ये भी पढ़े : Tere Ishq Mein’ पर Eros का ₹84 करोड़ मुकदमा, बढ़ा विवाद
रिपब्लिक डे वीकेंड का फ़ायदा
इस फिल्म का 23 जनवरी को रिलीज होना रिपब्लिक डे वीकेंड से पहले होना बॉक्स ऑफिस के फायदे का सौदा साबित हो सकता है ट्रेड विशेषज्ञ के अनुसार इस राष्ट्रीय अवकाश का असर पहले दिन की कमाई पर दिखेगा जिससे बॉर्डर 2 पहले ही दिन लगभग 35 करोड रुपए तक की कमाई कर सकती है। इस तरह के बिजनेस को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि चार दिन के विस्तारित वीकेंड के दौरान कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 125 करोड़ से ऊपर जा सकता है।
स्क्रीन्स और शोज़ की व्यापक रेंज
Border 2 को देशभर में लगभग 45 100 से 4800 स्क्रीन पर रिलीज किया जाने वाला है जिसमें 17000 से अधिक shows भी शामिल है। इस बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाले फिल्म को छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों में दशकों तक पहुंचने में मदद मिली है जिससे एडवांस बुकिंग में मजबूती देखी गई है।
ये भी पढ़े : Emma Stone ने ‘Bugonia’ से रचा इतिहास, ऑस्कर में दो बड़े नॉमिनेशन
दर्शकों की प्रतिक्रिया और तुलना
जैसा कि ट्रेंड रिपोर्ट और शुरुआती फिल्म के रिव्यू से पता चलता है बॉर्डर 2 ने धुरंधर और अन्य पिछले हिट फिल्मों के एडवांस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुल विश्लेषण के अनुसार ये गदर टू जैसी फिल्म की रिकॉर्ड एडवांस बिक्री से अभी पीछे है। बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के लिए पॉजिटिव संकेत दिए हैं।
