एमपी के कटनी में चले धड़ाधड़ बंम, 9 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

कटनी। एमपी के कटनी में गुरूवार को ला एंड आर्डर की स्थित उस समय निर्मित हो गई जब माधव नगर बंगला लाइन में बमबारी की घटना से तनाव फैल गया। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलाबरों ने कई देशी बम फेंके, जिसमें 9 लोग झुलस गए है। उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

चले 10 देशी बंम

जानकारी के अनुसार बंगला लाइन कैंप में विवाद के दौरान करीब 10 देशी बम फेंके गए। बंम की जद में आने वाले बच्चे समेत 9 लोग जल गए तो वही बंम के धमाकों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगो में दहशत व्याप्त है। होली के अवसर पर बंम कांड हो जाने से जंहा स्थानिय लोगों होली उत्सव फीका हो गया है वही किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस अब अलर्ट हो गई है।

ऐसा है विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार को बंगला लाइन के काली, मिठ्ठू और अड्डा नामक युवकों का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते गुरूवार को युवक देशी बंम लेकर पहुचे और धड़ाधड़ बंम बारी शुरू कर दिए। जब तक लोग पहुच पाते, हमलाबर तड़ातड़ 8 से 10 हथगोले दाग दिए। सूचना पर पहुचे कटनी के पुलिस अधिकारी घटी घटना को लेकर न सिर्फ जांच कर रहे है बल्कि हमलबारों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *