मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बन चुके Boman Irani इन दिनों चर्चा में देखे जा रहे हैं। हाल ही में उनके संघर्ष भरी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि उन्होंने 44 साल की उम्र मे फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इससे पहले वह ताज होटल में एक वेटर की नौकरी करते थे और अपने परिवार की वेफर दुकान संभाल चुके थे। लेकिन आज वह करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक है और कई फेमस फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।
Taj Hotel में वेटर की नौकरी से हुई शुरुआत
Boman Irani की शुरुआती जिंदगी आसान बिल्कुल नहीं थी। उनके पिता के निधन होने के बाद उनके पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके मन पर आ गई थी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के मशहूर ताजमहल पैलेस के वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के तौर पर काम किया था होटल इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्होंने लोगों से व्यवहार और अनुशासन काफी अच्छी तरह सीखा। जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद उन्हें परिवार का छोटा कारोबार भी संभालना पड़ा और उन्होंने अपनी मां की बेफर और स्नैक्स की दुकान पर करीब 14 साल तक काम किया।
ये भी पढ़े: “मुझे सीएम विजय से कोई जलन नहीं”…Rajinikanth ने साफ शब्दों में कहा…
थिएटर और फोटोग्राफी से जिंदगी बदल गई
नौकरी और दुकान संभालने के साथ-साथ एक्टर Boman Irani का इंटरेस्ट फिल्मों की दुनिया में भीथा। उन्होंने फोटोग्राफी में रुचि दिखाई और बाद में थिएटर मेंजुड़े। छोटे-छोटे ads और स्टेज शो करके उन्होंने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की। सोशल मीडिया के पोस्ट और इंटरव्यू के अनुसार थिएटर ने उनकी एक्टिंग क्षमता को और भी ज्यादा मजबूत किया और इसी दौरान फिल्म डायरेक्टर की नजर इन पर पड़ी और उन्हें फिल्मों में काम भी मिलने लगा।
44 की उम्र में मिला पहला सबसे बड़ा मौका
Boman Irani को फिल्मों में असली पहचान तो 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली है। उस फिल्म में इन्होंने डॉक्टर अस्थान का किरदार निभाया था ऑडियंस और समीक्षा को ने भी उनके एक्टिंग की काफी तारीफ की थी। उसे समय फिल्म से जुड़े लोगों ने कहा था कि उनका रोल कहानी की बड़ी ताकत बन चुका है इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और उन्हें लगातार फिल्मों में कम मिलते रहा।
सुपरहिट फिल्मों से बनी पहचान
Munna Bhai M.B.B.S. के बाद Boman Irani ने 3 ईडियट्स, पीके और don जैसी कई सफल फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने कॉमेडी, गंभीर और नेगेटिव हर तरह के रोल निभाए। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक भरोसेमंद एक्टर के रूप में बनी। जानकारी के मुताबिक आत्मक करोड़ों रुपए के संपत्ति के मालिक है और लगातार फिल्मों के साथ-साथ वेब प्रोजेक्ट में भी काम कर रहेहैं।
ये भी पढ़े: Pati Patni Aur Woh Do Review: कॉमेडी ज्यादा, कहानी कमजोर पड़ी
देर से शुरुआत की लेकिन बड़ी सफलता
Boman Irani बॉलीवुड के एक्टर की कहानी उन लोगों के लिए एक एग्जांपल है जो देर से अपना करियर शुरू करने को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं उन्होंने साबित किया की मेहनत और अनुभव के दम पर किसी भी उम्र में एक शुरुआत की जा सकती है।

