रीवा। हाल में हुए एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला रीवा पहुची थी। इस दौरान उन्होने रीवा शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शहर अच्छा लगा। पहली बार रीवा आई उर्वशी ने कहा वे आगे भी रीवा आना चाहेगी। रीवा पहुची अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग पूरी तरह से उत्साहित नजर आए।
बताया फिट होने का राज
अपने फिटनेस और सुंदरता के लिए अभिनेत्री उर्वशी ने योग-व्यायाम को कारण बताई है। उर्वशी रौतेला ने कहा कि योग उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। वह नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं। योग से मानसिक शांति बनाए रखने और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है। उनका कहना था कि फिटनेस के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी है। उर्वशी ने अपनी दिनचर्या के बारे में बात करते हुए बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए लगातार मेहनत करती हैं।
सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ओलंपिक जैसी मेहनत
उर्वशी रौतेला ने सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी को ओलंपिक की तैयारी कठिन परिश्रम बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी लंबे समय तक अभ्यास करते हैं, उसी तरह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान देना पड़ता है। इस स्तर की प्रतियोगिता में खुद को तैयार करने के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती और लगातार अभ्यास की जरूरत होती है।
मुख्य बातें:
- पहला दौरा: उर्वशी रौतेला पहली बार विंध्य क्षेत्र के रीवा पहुंचीं, जहां उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी.
- रीवा की तारीफ: उन्होंने रीवा के माहौल और यहां के लोगों के प्यार की प्रशंसा की.
- दोबारा आने का वादा: अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यहां का माहौल बहुत पसंद आया और वह भविष्य में बार-बार रीवा आएंगी.
- फिटनेस और योग: मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज योग को बताया तथा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी को ओलंपिक स्तर जितना कठिन बताया.




