BLS Polymers IPO मैं अगर आप पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपके मन में यह सवाल होगा कि क्या इस आईपीओ से लिस्टिंग के दिन कमाई की जा सकती है। कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई है लेकिन निवेश करने से पहले सिर्फ ग्रीन मार्केट प्रीमियम देख लेना ही काफी नहीं होता है। तो चलिए हम इसको आसान भाषा में समझते हैं कि इस आईपीओ में क्या खास है और किन बात को ध्यान में देना जरूरी है।
बीएलएस Polymers IPO की कीमत और निवेश की रकम
BLS Polymers IPO 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक खुलाहै। कंपनी ने इसका प्राइस 142 रुपए से लेकर 150 रुपए प्रति शेयर तक निर्धारित किया है। इसका कुल आकार 255 करोड रुपए का है। इस लॉट में एक लगभग 100 शेयर मौजूद है जिसका मतलब है कि अगर आप ऊपरी प्राइस 150 रुपए पर आवेदन करते हैं तो एक लौट के लिए ₹15000 आपके लगाने होंगे। हालांकि आवेदन करने से पहले आईपीओ की स्थिति और ऑफिशल डॉक्युमेंट जरूर जांचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: SFC IPO: निवेश से पहले जानें कंपनी की कमाई और बड़े जोखिम
GMP से कितने लिस्टिंग गेन की उम्मीद होनी है?
BLS Polymers IPO मैं निवेश करने वाले लोग सबसे पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम देखे हैं इससे अंदाजा मिल जाता है कि ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर कैसा रुख है। लेकिन ध्यान रहे यह ऑफिशियल शेयर बाजार का भाव नहीं होता है और इसमें तेजी से ही बदलाव होता है। 26 अक्टूबर से उपलब्ध अपडेटेड मे BLS Polymers IPO क्या जीएमपी 38 रुपए था जबकि कुछ ट्रैकिंग वेबसाइट पर 35 से ₹40 तक के आंकड़े दिख रहेहैं।
चलिए इसको हम एक उदाहरण से समझते अगर जीएमपी ₹40 रहता है तो इश्यू प्राइस ₹150 हो जाएगा तो अनुमानित लिस्टिंग 190 रुपए निकलेगा। इस हिसाब से संभावित बढ़त करीब 26.67 परसेंटहोगी। लेकिन यह केवल अनुमान ही है लिस्टिंग के दिन शेयर इससे कम या ज्यादा कीमत पर भी खोल सकता और नुकसान की भी आशंका बनी रहती है।
कंपनी का मुनाफा बढ़ा, लेकिन पूरी तस्वीर को समझना जरूरी
BLS Polymers IPO इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए विशेष रूप से पॉलीमर कंपाउंड बनाती है। इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल तारों, केबल और दूसरे इंडस्ट्रियल काम में भी होता है। कंपनी के प्रकाशित फाइनेंशियल आंकड़ों के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2023 से 2024 में इसका राजस्व 296.34 करोड रुपएथा। जो फाइनेंशियल ईयर 2025 से 2026 में बढ़कर 349.43 करोड रुपए हो गया। इस दौरान सूत्र मुनाफा 7.52 करोड रुपए से बढ़कर 27.01 करोड रुपए हो गया है।
मुनाफे में यह बढ़ोतरी अभी अच्छी बात है हालांकि निवेश करने वाले लोगों को समझना चाहिए कि क्या कंपनी आगे भी इस तरह की कमाई बड़ा सकेगी और बढ़ा हुआ मुनाफा सकती के रूप में बिजनेस में आ रहा है या नहीं।
निवेश से पहले इन रिस्क को भी समझें
कंपनी के फाइनेंशियल जानकारी में जून 2026 तक की तिमाही के दौरान परिचालन नगदी का प्रवाह नेगेटिव 6.64 करोड रुपए दर्ज किया गया है। आसान शब्दों में बताया जाए तो बिजनेस के सामान्य संचालन में उसे अवधि में नगदी का शुद्ध प्रवाह बाहर की ओर ही था। इसका मतलब अपने आप में या नहीं होता है कि कंपनी के फाइनेंशियल स्थिति खराब है लेकिन यह जरूर समझने वाली बात है कि ग्राहकों से भुगतान कितनी जल्दी मिलता और कंपनी को बिजनेस चलाने के लिए कितना ज्यादा पैसाचाहिए।
केवल इतना ही नहीं कच्चे माल की कीमतों में बदलाव प्रतिस्पर्धा और आईपीओ का मूल्यांकन भी निवेश के फैसले को धीरे-धीरे प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Andy Jassy का बड़ा संकेत, AI से Amazon के मुनाफे पर कितना असर पड़ेगा?
क्या BLS Polymers IPO में आपको निवेश करना चाहिए?
अगर आपका उद्देश्य लिस्टिंग के दिन कमाई करना है तो सिर्फ जीएमपी को देखकर आवेदन नहीं करें। वही लंबी अवधि के निवेश करने वाले लोग कंपनी के मुनाफे नगद प्रवाह मूल्यांकन और भविष्य में बिजनेस बढ़ाने की क्षमता पर अपना ध्यान दें। ब्ल्स पॉलीमर के बढ़ते हुए मुनाफे में पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहा है लेकिन आईपीओ में कमाई की गारंटी नहीं मिल रही है। आवेदन करने से पहले कंपनी के ऑफिशल डॉक्युमेंट और नवीनतम बाजार के आंकड़ों को जांच लेना सबसे बेहतर तरीका होता है।

