बंगाल में बीजेपी का घोषणापत्र: वोट के लिए क्या-क्या वादे कर दिए?

BJP West Bengal Manifesto: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto Bangal) जारी कर दिया है BJP ने इसे भरोसे का पत्र (Bharose Ka Patra) नाम दिया है. इधर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तंज कसते हुए कहा कि सांप पर भरोसा कर लेना मगर बीजेपी पर नहीं।

अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि बंगाल की जनता पिछले 15 सालों से बुरे सपने की तरह है. ममता घुसपैठियों के जरिये तीसरी बार सीएम बनी है. हम बंगाल में रहने वाले घुसपैठियों को डिटेक्ट करेंगे, डिलीट करेंगे और डिपोर्ट कर देंगे।

बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है जिसका परिणाम 4 मई को आएगा।

बंगाल में बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे

10 बड़े ऐलान, बेरोजगारों को 3000 रुपये सहायता

1. घुसपैठ: जीरो टॉलरेंस नीति होगी।

2. महिलाओं के लिए: हर महीने 3 हजार रुपये। सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण। 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये, 6 पोषण किट दी जाएगी। राज्य संचालित बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा।

3. महिला सुरक्षा के लिए: महिला पुलिस बटालियन, दुर्गा सुरक्षा दस्ते बनाए जाएंगे।

4. बेरोजगारों के लिए: प्रत्येक बेरोजगार युवा को ₹3,000 की सहायता दी जाएगी।

5. सरकारी कर्मचारियों के लिए: DA भुगतान किया जाएगा। 45 दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।

6. कॉमन सिविल कोड (UCC): 6 महीने में लागू होगा।

7. किसानों के लिए: धान, आलू और आम की खेती योजना। 3100 रुपये के हिसाब से धान खरीदी की जाएगी। ₹9,000 की वार्षिक सहायता।

8. एजुकेशन, हेल्थ के लिए: AIIMS, IIT और IIM और फैशन डिजाइनिंग संस्थान अलग-अलग जिलों में बनाएंगे।

9. गो तस्करी: गऊ माता की तस्करी पर रोक।

10. टीचर और स्टूडेंट्स के लिए: टीचर्स की रेगुलर भर्ती होगी। मौजूदा टीचर्स को न्यूनतम आधार वेतन तय किया जाएगा। मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *