बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कहा बगले पर भेज रहे है महिलाएं

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से बीजेपी के विधायक प्रीतम लोधी का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहे है कि विरोधी खुद उनके सामने आने के बजाय डाक बंगला (रेस्ट हाउस) पर महिलाओं को भेजते हैं, ताकि उन्हें किसी मामले में फंसाया जा सके। विधायक का यह बयान लोधी समाज की एक सभा से सामने आ रहा है।

लगातार चर्चा में है विधायक

ज्ञात हो कि शिवपुरी जिले के पिछोर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में है। इसके पूर्व वे करैरा थार कांड और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। अब इस सीट पर प्रीतम लोधी चुनाव जीत कर, यह सीट बीजेपी के खाते डाली है।

महिला ने विधायक को किया सर्तक

विधायक प्रीतम लोधी ने अपने भाषण के दौरान दावा किया कि उन्हें एक महिला ने स्वयं इस साजिश की जानकारी दी थी। महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ व्यूह रचना रची जा रही है और जानबूझकर महिलाओं को उनके पास भेजा जा रहा है ताकि केस दर्ज कराया जा सके, हांलाकि विधायक ने कहा कि वे ऐसी महिलाओं की नीयत देखकर ही समझ जाते हैं, बहरहाल विधायक के इस बयान को लेकर शब्द सांची कोई दावा नही कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *