तमिलनाडु में भाजपा का घोषणापत्र: चुनाव जीतने के लिए क्या क्या वादे कर दिए?

BJP Manifesto Tamilnadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election 2026) के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पपत्र (BJP Tamilnadu Manifesto) जारी कर दिया है. पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए महिला वोटर्स को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए और हर साल 3 LPG सिलेंडर फ्री में देना का वादा किया है. इसके अलावा प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपए देने का भी वादा किया गया है.

तमिलनाडु में बीजेपी का घोषणापत्र

पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में महिला वोटर्स को टारगेट किया है. 2000 रुपए, फ्री सिलेंडर के अलावा ई स्कूटर लेने पर 25 हजार की सब्सिडी देने का भी वादा किया है. जल्लीकट्टू के सांडों का पालन-पोषण करने वालों को 2,000 रुपए की मासिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।

पार्टी ने कुल 27 वादे किए हैं.

1.

हर परिवार की महिला मुखिया को
₹2000 प्रति माह सहायता
सालाना ₹10,000 की अतिरिक्त मदद

2.

3 सिलेंडर तक गैस फ्री/सब्सिडी
गरीब और मध्यम वर्ग को राहत

3.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए Zero FIR
हर इलाके में CCTV कैमरे
100% सुरक्षा कवरेज का लक्ष्य

4.

छोटे व्यापारियों (MSME) के लिए
सरकारी खरीद में 20% आरक्षण

5.

गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन
आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

6.

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा (कुछ श्रेणियों में)

7.

शराब और नशे पर सख्ती
NDPS कानून को मजबूत लागू करना

8.

राशन दुकानों से
₹23,000 करोड़ की लागत से सस्ता अनाज
1000 नई प्रोसेसिंग यूनिट (Ginning Mills)


9.

किसानों को सीधी मदद
फसल के नुकसान पर “Distress Sale” रोकना
Market Connector Hubs बनाना

10.

गरीब परिवारों को
₹30,000 तक की सहायता

11.

मजदूरों के लिए
₹8,000 से ₹12,000 तक सहायता
महिलाओं को ₹6,000–₹8,000
युवाओं को ₹2,000

12.

शिक्षा के लिए आसान लोन
EMI पर पढ़ाई (Education Loan)

13.

5 साल में 10 लाख नौकरियाँ

14.

12वीं के बाद स्किल ट्रेनिंग
AI और Robotics में ट्रेनिंग

15.

2,000 यूनिट तक बिजली
सिर्फ ₹5 फिक्स चार्ज


16.

ई-स्कूटर खरीदने पर ₹25,000 सब्सिडी

17.

मछुआरों और किसानों को
₹25,000 तक सहायता

18.

हर जिले में “Plug-and-Play” इंडस्ट्रियल यूनिट
बिजनेस शुरू करना आसान

19.

श्रमिकों के लिए
₹1,500 मासिक पेंशन जैसी मदद

20.

हर जिले में बड़ा अस्पताल
ICU, PICU, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं

21.

65 साल से ऊपर बुजुर्गों को
मुफ्त इलाज योजना


22.

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
Metro, Corridors, RRTS, Water Transport
Vande Bharat जैसी ट्रेनें

23.

मछुआरों के लिए विशेष योजनाएं

24.

“Desalination Capital” बनाने का प्लान
500 MLD पानी प्रोजेक्ट

25.

PM Surya Ghar योजना
₹72,500 तक सब्सिडी

26.

खेती, पशुपालन, डेयरी को बढ़ावा
नई स्कीम्स लागू

27.

हर घर में पानी और बेसिक सुविधाएं
महिलाओं को राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *